{"_id":"69c4b8fde5ebd5113a06043a","slug":"iran-irgc-warns-us-israel-against-possible-ground-operation-says-do-not-send-your-children-to-hell-idf-attacks-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran War: 'अपने बच्चों को जहन्नुम में न भेजें', अमेरिकी जनता से बोला IRGC; इस्राइल के ईरान पर हमले जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran War: 'अपने बच्चों को जहन्नुम में न भेजें', अमेरिकी जनता से बोला IRGC; इस्राइल के ईरान पर हमले जारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान/तेल अवीव
Published by: Devesh Tripathi
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष के बीच आईआरजीसी ने अमेरिका और इस्राइल को चेतावनी जारी की है। आईआरजीसी ने अमेरिकी जनता से कहा कि नेतन्याहू और ट्रंप के झूठ और युद्धक्षेत्र की वास्तविकताओं को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की वजह से वह अपने बच्चों को जहन्नुम में न भेजें।
पश्चिम एशिया संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका और इस्राइल की ईरान पर संभावित जमीनी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने चेतावनी जारी की है। आईआरजीसी ने अमेरिका की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को जहन्नुम में न भेजें। वहीं, इस्राइल ने ईरान के कई शहरों पर हमले जारी रखे हैं।
आईआरजीसी ने अमेरिका और इस्राइल को आगाह किया है कि वे ईरान की जमीन पर किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई के बारे में न सोचें। आईआरजीसी ने अमेरिका और इस्राइल की जनता को संबोधित एक बयान में कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप के धोखे में अपने बच्चों को नरक में न भेजें। उन्होंने कहा कि हमलावर सैनिक ईरानी राष्ट्र के लाखों लोगों के सागर में डूब जाएंगे और गायब हो जाएंगे।"
ये भी पढ़ें: Mohammad Bagher Ghalibaf: ट्रंप ने क्यों बताया 'सबसे सही आदमी', तेहरान में कैसा असर, क्या मिलेगी ईरान की कमान?
आईआरजीसी बोला- लोगों को कर रहे गुमराह
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि युद्धक्षेत्र की वास्तविकताओं को तोड़-मरोड़ कर पेश करके लोगों को गुमराह किया जा रहा है। बयान में कहा गया है, "युद्ध की सच्चाई आपको अमेरिकी गैस स्टेशनों पर, ईरान की सड़कों पर, तेल अवीव और हाइफा के आसमान में देखनी चाहिए।"
अमेरिकी सेना की संभावित सैन्य कार्रवाई
एक रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन 82वीं एयरबोर्न डिवीजन से सैनिकों को मध्य पूर्व में तैनात करने की योजना बना रहा है। इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि पेंटागन डिवीजन के कुछ हिस्सों को क्षेत्र में भेजने की योजना बना रहा है, जिसमें एक कमांड और कुछ जमीनी बल शामिल हैं। यह तैनाती अमेरिका की ओर से खर्ग द्वीप पर एक संभावित ज़मीनी कार्रवाई की ओर इशारा कर रही है।
ये भी पढ़ें: Hormuz Tension: भारत के साथ खड़ा हुआ एक और देश, ऊर्जा संकट की आशंका के बीच बढ़ाए मदद के हाथ! बढ़ाई LPG की खेप
इस्राइल ने ईरान के इस्फहान में हमलों की श्रृंखला पूरी की
वहीं, इस्राइली रक्षा बलों ने गुरुवार को कहा कि आईडीएफ ने ईरान के इस्फहान में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। आईडीएफ ने कहा कि उसने ईरानी शासन के बुनियादी ढांचे को कई क्षेत्रों में निशाना बनाया है। इससे पहले इस्राइली वायु सेना ने खुफिया जानकारी के आधार पर कहा था कि उन्होंने रात भर में तेहरान क्षेत्र में ईरानी शासन के हथियार उत्पादन स्थलों को निशाना बनाते हुए हमलों की एक श्रृंखला पूरी की है।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन