{"_id":"6a1428bbee4348c10207d16c","slug":"iran-usa-war-tehran-planning-impose-tax-on-hormuz-big-statement-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: होर्मुज पर टोल लगाने की तैयारी में ईरान, कहा- सेवाओं के बदले टैक्स लेना तो गलत नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: होर्मुज पर टोल लगाने की तैयारी में ईरान, कहा- सेवाओं के बदले टैक्स लेना तो गलत नहीं
आईएएनएस, तेहरान
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 25 May 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार
ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के लिए बातचीत जारी है, लेकिन कुछ मुद्दों पर अंतिम सहमति नहीं बन पा रही है। इस बीच ईरान ने होर्मुज में टोल लगाने की बात से इनकार किया है। हालांकि साथ ही कुछ ऐसा भी कह दिया है, जिसने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है।
इस्माइल बघाई, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
- फोटो : X@IRIMFA_SPOX
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ईरान ने संकेत दिए हैं कि वे होर्मुज में टोल लगा सकते हैं। हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय ने टैक्स लगाने की बात से इनकार किया है, लेकिन कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ईरान फिलहाल टैक्स लगाने से भले ही इनकार कर रहा है, लेकिन भविष्य में टैक्स लगा सकता है। दरअसल ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां ईरान टोल नहीं वसूलेगा, लेकिन जो सेवाएं दी जाएंगी उनके लिए उचित मूल्य लेना सामान्य बात है।
क्या बोला ईरान का विदेश मंत्रालय
बाघेई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात कही। अमेरिका-ईरान के समझौते को लेकर चल रही सकारात्मक खबरों के बीच उन्होंने कहा, 'हम सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए स्ट्रेट के आस पास स्थित देशों के संपर्क में हैं।' संभावित समझौते को लेकर उन्होंने कहा कि अमेरिका की प्रतिबद्धताओं पर कोई गारंटी नहीं है और ईरान को किसी भी धमकी की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि जो बदलाव हुए हैं उनमें खास बात पाकिस्तान के अलावा अन्य देशों का मध्यस्थता में शामिल होना रहा है, और बातचीत में लेबनान संघर्ष समाप्त करने से जुड़ा एक प्रावधान भी शामिल किया गया है।
ईरान ने इस्राइल पर लगाए आरोप
ईरानी प्रवक्ता ने यह भी बताया कि फिलहाल अमेरिका–ईरान वार्ता में परमाणु मुद्दे पर चर्चा नहीं हो रही है और ध्यान संघर्ष समाप्त करने पर केंद्रित है। बाघेई ने आशंका जताई कि इस्राइल इस बातचीत को कमजोर करने की कोशिश कर सकता है। बाघेई ने ये बात ऐसे समय में की है जब भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत को लेकर आज कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। उनके अनुसार रविवार को दोनों देशों के बीच समझौता नहीं हो पाया, लेकिन इसे बहुत बड़ी बात नहीं मानना चाहिए। रूबियो की मानें तो अमेरिका ने ईरान के सामने एक मजबूत प्रस्ताव रखा है। इसमें होर्मुज को खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर तय समय के अंदर गंभीर बातचीत करने की बात शामिल है।
विज्ञापन
Trending Videos