सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Leaders Concerned Over Belarus Role After Russia Biggest Missile Attack on Ukraine

Russia Ukraine War: बेलारूस की एंट्री का डर, मैक्रों से लेकर जेलेंस्की तक चिंतित; कीव पर हमले के बाद तनाव

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 25 May 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

रूस के बड़े मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन युद्ध में बेलारूस की संभावित भूमिका को लेकर दुनिया भर के नेताओं की चिंता बढ़ गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

World Leaders Concerned Over Belarus Role After Russia Biggest Missile Attack on Ukraine
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के इस साल के सबसे बड़े मिसाइल हमले के बाद अब पूरी दुनिया की नजर बेलारूस पर टिक गई है। आशंका जताई जा रही है कि बेलारूस, रूस को यूक्रेन के खिलाफ नया सैन्य मोर्चा खोलने में मदद कर सकता है। इसी बीच बेलारूस की निर्वासित विपक्षी नेता स्वियातलाना त्सिखानौस्काया सोमवार को पहली बार कीव पहुंचीं।

कीव पर रूस का भीषण हमला
रविवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया। इस हमले में कम से कम 87 लोग घायल हुए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कई इमारतों को भारी नुकसान
यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक हमले में सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, बाजारों और रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा। सोमवार सुबह भी कई इलाकों में टूटे हुए शीशे और मलबा दिखाई दिया। हमले के बाद राजधानी में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos


रूस ने दागी हाइपरसोनिक मिसाइल
रूस ने इस हमले में अपनी अत्याधुनिक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल “ओरेशनिक” का इस्तेमाल किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले दावा कर चुके हैं कि यह मिसाइल मैक-10 की रफ्तार से लक्ष्य को निशाना बना सकती है। यूक्रेन का कहना है कि अमेरिका और यूरोपीय देशों ने पहले ही इस हमले की चेतावनी दे दी थी।

मैक्रों ने लुकाशेंको को दी चेतावनी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से फोन पर बातचीत की। फ्रांसीसी अधिकारियों के अनुसार, मैक्रों ने साफ कहा कि बेलारूस अगर रूस के युद्ध में सीधे शामिल होता है तो इससे पूरे यूरोप में तनाव और बढ़ सकता है।

2022 से बेलारूस की भूमिका पर सवाल
गौरतलब है कि 2022 में रूस ने बेलारूस की जमीन का इस्तेमाल करते हुए यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। तभी से पश्चिमी देश और यूक्रेन, बेलारूस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। जेलेंस्की ने हाल के दिनों में कई बार कहा है कि रूस, बेलारूस के जरिए उत्तरी यूक्रेन में नया हमला कर सकता है।

विपक्षी नेता ने जताई चिंता
निर्वासित विपक्षी नेता स्वियातलाना त्सिखानौस्काया ने कहा कि यूरोपीय देश बेलारूस को युद्ध में घसीटे जाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लुकाशेंको सरकार लगातार रूस के दबाव में फैसले ले रही है और क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने वाली नीतियों का समर्थन कर रही है।

यूक्रेन युद्ध खत्म होने के आसार नहीं
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध अब चौथे साल में पहुंच चुका है, लेकिन हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। अमेरिका की ओर से एयर डिफेंस मिसाइलों की कमी के कारण यूक्रेन के लिए रूसी हमलों को रोकना और मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में बेलारूस की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed