{"_id":"6a144d79c36c12c8e907db70","slug":"donald-trump-pushes-expanded-abraham-accords-urges-west-asia-nations-to-join-amid-iran-negotiation-talks-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप का नया दांव: ईरान वार्ता के बीच अब्राहम समझौते के विस्तार पर जोर, ईरान समझौते पर दे दी बड़ी खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप का नया दांव: ईरान वार्ता के बीच अब्राहम समझौते के विस्तार पर जोर, ईरान समझौते पर दे दी बड़ी खबर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 25 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार
क्या मपश्चिम एशिया में शांति का नया अध्याय शुरू होने वाला है या यह सिर्फ एक और कूटनीतिक बयान है? डोनाल्ड ट्रंप के अब्राहम समझौते को लेकर दिए गए ताजा सुझाव ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है, जहां ईरान वार्ता के बीच बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
ट्रंप का बड़ा बयान।
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका की विदेश नीति और वैश्विक कूटनीति को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पश्चिम एशिया में चल रही जटिल परिस्थितियों और ईरान के साथ बातचीत के बीच अब्राहम समझौते का विस्तार समय की जरूरत है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान के साथ परमाणु और कूटनीतिक वार्ताओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। उन्होंने संकेत दिया कि ईरान के साथ समझौता तभी सार्थक होगा जब यह क्षेत्र के व्यापक शांति ढांचे को मजबूत करे।
ईरान वार्ता को लेकर ट्रंप का दावा
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर समझौता होता है तो यह या तो बेहतर डील होगी या फिर कोई समझौता नहीं होगा। उनका कहना है कि किसी भी तरह की असफलता की स्थिति में क्षेत्र में तनाव और संघर्ष और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम एशिया देशों से अब्राहम समझौते में शामिल होने की अपील
अपने बयान में ट्रंप ने सऊदी अरब, कतर, यूएई, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन जैसे देशों से अपील की है कि वे अब्राहम समझौते का हिस्सा बनें। अब्राहम समझौते को उन्होंने क्षेत्रीय शांति और आर्थिक विकास का एक सफल मॉडल बताया। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने कई क्षेत्रीय नेताओं के साथ बातचीत की है, जिनमें सऊदी अरब, यूएई, कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के शीर्ष नेतृत्व शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता केवल कूटनीतिक नहीं बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से भी ऐतिहासिक बदलाव ला सकता है।
Trending Videos
ईरान को भी शामिल करने की संभावना
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अगर ईरान किसी समझौते पर हस्ताक्षर करता है, तो उसे भी भविष्य में अब्राहम समझौते में शामिल किया जा सकता है। उनका दावा है कि इससे पश्चिम एशिया में स्थिरता, शक्ति और आर्थिक विकास को नई दिशा मिल सकती है। हालांकि, अभी तक संबंधित देशों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
होर्मुज पर टोल लगाने की तैयारी में ईरान
इसी बीच ईरान ने संकेत दिए हैं कि वे होर्मुज में टोल लगा सकते हैं। हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय ने टैक्स लगाने की बात से इनकार किया है, लेकिन कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ईरान फिलहाल टैक्स लगाने से भले ही इनकार कर रहा है, लेकिन भविष्य में टैक्स लगा सकता है। दरअसल ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां ईरान टोल नहीं वसूलेगा, लेकिन जो सेवाएं दी जाएंगी उनके लिए उचित मूल्य लेना सामान्य बात है।