सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us iran deal either very good or no deal Donald trump criticizes democrats

अमेरिका: 'ईरान के साथ समझौता या तो बहुत अच्छा होगा या नहीं होगा', ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 25 May 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते पर कहा कि या तो यह बहुत अच्छा होगा या फिर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने आलोचकों और डेमोक्रेट्स पर बिना जानकारी के बयान देने का आरोप लगाया और ओबामा के जेसीपीओए समझौते की भी आलोचना की। पढ़िए रिपोर्ट-

us iran deal either very good or no deal Donald trump criticizes democrats
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के संभावित समझौते को लेकर आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना जानकारी के इस समझौते पर टिप्पणी कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता या तो बहुत अच्छा और अहम होगा या फिर कोई समझौता नहीं होगा। यह ओबामा प्रशासन के परमाणु समझौते जैसा नहीं होगा। 

 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने कहा, मुझे डेमोक्रेट्स, नाम के रिपब्लिकन और उन मूर्खों पर हंसी आती है, जिन्हें उस संभावित समझौते के बारे में कुछ नहीं पता जो मैं ईरान के साथ कर रहा हूं। अभी पूरी तरह कोई बातचीत नहीं हुई है। ये कमजोर और विफल लोग हैं। जैसे विफल सीनेटर थॉम टिलिस (जल्द ही पद से हट जाएंगे) ने हाल ही में प्राथमिक चुनाव में बड़ी हार झेली है। एक महान अमेरिकी देशभक्त (जिसे ट्रंप का समर्थन मिला) सांसद थॉमस मैसी ने उन्हें बड़े अंतर से हरा दिया। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि उन्होंने अपनी पार्टी और देश के प्रति वफादारी नहीं दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जेसीपीओए समझौते पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा, लगभग सभी डेमोक्रेट्स रास्ता भटक चुके हैं। लगातार गलत नीतियों और खराब उम्मीदवारों का समर्थन करते हैं। लेकिन मेरी हर शानदार जीत की लगातार आलोचना करते हैं। इन लोगों को घर पर आराम करना चाहिए। ये सिर्फ देश में विभाजन पैदा करते हैं। दूसरे शब्दों में, ये हारने वाले लोग हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ईरान के साथ समझौता या तो बहुत अच्छा और अहम होगा या फिर कोई समझौता नहीं होगा। यह (बराक) ओबामा के  प्रशासन में किए गए संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) समझौते के बिल्कुल उलट होगा। इसे मैं एक बड़ी विफलता मानता हूं, क्योंकि इसने ईरान को परमाणु हथियार बनाने का सीधा रास्ता दिया था। मैं ऐसे समझौते कभी नहीं करता। 

ये भी पढ़ें: होर्मुज पर टोल लगाने की तैयारी में ईरान, कहा- सेवाओं के बदले टैक्स लेना तो गलत नहीं
 
सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
इसके साथ ही उन्होंने मेमोरियल डे पर देश के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों को याद करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान जताया। हालांकि, अपने संदेश में उन्होंने एक बार फिर डेमोक्रेट्स पर हमला करते हुए कहा कि उनकी नीतियां और उम्मीदवार गलत हैं। लेकिन इसके अलावा वे 'अच्छा काम' कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed