Pakistan: मातम में बदली ईद की खुशियां, सड़क हादसे में 17 की मौत, बकरीद की छुट्टियों में जा रहे थे घर
खैबर पख्तूनख्वा में सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत और सात घायल हुए। तकनीकी खराबी के कारण यात्री कोच सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई। यात्री ईद की छुट्टियों में घर जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। खोरू कोटाय सईदबाद इलाके में एक यात्री कोच सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गया। इस दुर्घटना में सात अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
यात्री ईद की छुट्टियों के लिए जा रहे थे घर
पुलिस ने बताया कि यात्री कोच में खराबी आ गई थी। इसके बाद वह सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह हादसा खोरू कोटाय सईदबाद इलाके में हुआ। घटना के बाद मोटरवे पुलिस, रेस्क्यू 1122 के अधिकारी और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों और मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल और बचाव अधिकारियों के अनुसार, मृतकों और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, उन्होंने बताया कि अधिकांश पीड़ित दीर और बाजौर के रहने वाले थे। ये सभी ईद की छुट्टियों के लिए अपने घर जा रहे थे।
तकनीकी खराबी के कारण कोच अनियंत्रित
यात्री कोच स्वात की ओर जा रहा था जब यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण कोच अनियंत्रित हो गया। बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की। मृतकों के शवों को भी अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने पीड़ितों की पहचान के प्रयास जारी रखे हैं।
प्रांत में लगातार सड़क हादसे
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाल के महीनों में कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। दस मई को स्वात के चारबाग तहसील में एक यात्री वैन खाई में गिर गई थी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई थी और दस अन्य घायल हुए थे। छह अप्रैल को पेशावर में एक यात्री वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ लोग घायल हुए थे। 31 मार्च को हजारा मोटरवे के पास एक मोटरवे पुलिस निरीक्षक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी।