सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Israel prepared to renew war against Iran awaiting US green light says Defence Minister Israel Katz

'बस अमेरिका की हां का इंतजार': तेहरान पर बड़े हमले की तैयारी में इस्राइल, कहा- ईरान की नींव तक हिला देंगे

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: Shubham Kumar Updated Fri, 24 Apr 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम के बीच अब इस्राइल एक नई योजना बना रहा है, जिसके चलते पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध के बादल गहराते हुए दिख रहे हैं। कारण है कि अब फिर से इस्राइल ईरान के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। इस्राइली रक्षा मंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि सभी लक्ष्य चुने जा चुके हैं और बस अमेरिका के हां का इंतजार है। 

Israel prepared to renew war against Iran awaiting US green light says Defence Minister Israel Katz
इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में युद्ध के बादल फिर गहराने लगे हैं और हालात तेजी से विस्फोटक होते दिख रहे हैं। इस्राइल और ईरान के बीच टकराव अब खुली जंग की दहलीज पर पहुंचता नजर आ रहा है। इसका बड़ा कारण है कि इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने इस संघर्ष के और बड़े पैमाने पर बढ़ने के संकेत दिए हैं। काट्ज ने साफ-साफ कहा कि इस्राइल ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिकी की हरी झंडी का इंतजार है। 

Trending Videos


एक सुरक्षा बैठक के दौरान काट्ज ने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि इस्राइली सेना (आईडीएफ) पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ने पर हमला और बचाव दोनों कर सकती है। उन्होंने कहा कि सभी संभावित टारगेट चिन्हित किए जा चुके हैं। इस दौरान काट्ज ने ईरान की सरकार पहर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि ईरान अपने लोगों पर सख्ती से नियंत्रण रखता है और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और बसिज जैसे संगठनों के जरिए दबाव बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान तेल की कीमतों को लेकर दुनिया पर दबाव बनाने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pakistan: दुनिया का चौधरी बनने के चक्कर में अपने लोगों पर जुल्म कर रहा PAK, लोग घरों में कैद रहने को मजबूर

ईरान को इस्राइल का सीधा अल्टीमेटम
अपने बयान में इस्राइली रक्षा मंत्री ने दावा किया कि ईरान के नेता फिलहाल कमजोर स्थिति में हैं, छिपकर काम कर रहे हैं और फैसले लेने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान अपने नागरिकों की परेशानियों की परवाह नहीं करता, जैसा कि हमास और हिजबुल्ला जैसे संगठनों के मामले में देखा गया है। काट्ज ने चेतावनी दी कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो आगे की सैन्य कार्रवाई और ज्यादा खतरनाक और घातक होगी, जो ईरान की नींव को हिला सकती है।

परमाणु हथियार को लेकर ट्रंप ने साफ किया रुख
हालांकि इसके इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ तनाव में परमाणु हमले पर अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि वह इस संघर्ष में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी को भी परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं करना चाहिए। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत है और देश में तेल की कोई कमी नहीं है।

ये भी पढ़ें:- UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक अगले हफ्ते करेंगी नई दिल्ली का दौरा, भारत की हैं मुरीद

उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अभी सऊदी अरब और रूस से भी ज्यादा तेल उत्पादन कर रहा है और कई जहाज अब होर्मुज जलडमरूमध्य की बजाय अमेरिका की ओर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र पर पूरी नजर रखे हुए है और ईरान को समझौते के लिए दबाव में लाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि ईरान की सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि देश पूरी तरह एकजुट है। ईरान के नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक साथ संदेश जारी कर कहा कि देश में किसी तरह का अंदरूनी मतभेद नहीं है और अमेरिका के दावे बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed