Netanyahu Indian Attaire: इस्राइली PM नेतन्याहू ने पहनी भारतीय पोशाक, हिंदी में दिया खास संदेश; तस्वीरें वायरल
Netanyahu Indian Attaire: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ साल बाद इस्राइल दौरे पर गए हैं।उनके इस दो दिवसीय दौरे के पहले दिन कई खास लम्हे सामने आए हैं। इन्हीं में एक है उनके इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू (बीबी) का भारतीय परिधान पहनना। नेतन्याहू ने खुद ये वीडियो साझा किया है। जानिए क्या है पूरा मामला
विस्तार
पीएम मोदी और नेतन्याहू की मुलाकात बेहद खास
नेतन्याहू को बीबी निकनेम से भी पुकारा जाता है। उन्होंने पीएम मोदी के साथ मुलाकात के खास लम्हे का एक वीडियो भी साझा किया है। खास बात ये है कि नेतन्याहू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर हिंदी भाषा में खास संदेश भी लिखा है। नेतन्याहू के भारतीय पोशाक पहनने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसी ही एक अन्य तस्वीर दोनों के एक ही कार में बैठने की भी है। राष्ट्राध्यक्षों के साथ पीएम मोदी की कार वाली तस्वीरों को उनकी कार डिप्लोमेसी की तरह भी देखा जाता है।
नेतन्याहू ने इंस्टा पोस्ट में हिंदी भाषा में क्या लिखा?
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज से पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान भारतीय परिधान धारण किया। उन्होंने इसकी झलकियां साझा करते हुए इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।'
A post shared by Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@b.netanyahu)