फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nicolas maduro new york court drug trafficking case us venezuela donald trump

Nicolas Maduro: ड्रग तस्करी के आरोपों से इनकार, अमेरिका में मादुरो की कानूनी लड़ाई तेज; प्री-ट्रायल सुनवाई आज

Wed, 22 Jul 2026 12:54 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 22 Jul 2026 12:54 PM IST
सार

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस अमेरिका में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में बुधवार को अदालत में पेश होंगे। जनवरी में अमेरिकी सेना ने दोनों को पकड़ा था। मामले में मादुरो ने आरोपों को खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है।

विज्ञापन
nicolas maduro new york court drug trafficking case us venezuela donald trump
निकोलस मादुरो, वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

वेनेजुएला के निकोलस मादुरो नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में सुनवाई के लिए बुधवार को अपने वकीलों के साथ फिर से अदालत पहुंचेंगे। उम्मीद है कि वह अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का विरोध जारी रखेंगे। इस सैन्य कार्रवाई ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को सत्ता से हटाकर नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोपों का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क लाया गया था।
विज्ञापन


हिरासत और गंभीर आरोप
63 साल के मादुरो और उनकी 69 साल की पत्नी सीलिया फ्लोरेस ब्रुकलिन की जेल में बंद हैं। अमेरिकी सेना ने जनवरी की शुरुआत में काराकास स्थित उनके घर पर आधी रात को छापा मारा था और दोनों को पकड़कर न्यूयॉर्क लाया गया था। दोनों ने खुद को निर्दोष बताया है। अगर जूरी यह मान लेती है कि वे अमेरिका में कोकीन भेजने की साजिश का हिस्सा थे, तो उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है। अमेरिकी वकीलों का कहना है कि मादुरो ने बड़े तस्करों की मदद के लिए वेनेजुएला के कानून प्रवर्तन तंत्र के साथ मिलकर काम किया और अमेरिका में हजारों टन कोकीन भिजवाई।
विज्ञापन


प्रशासन का पक्ष और मादुरो का बयान
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने इस छापेमारी को छह साल पुराने आपराधिक मामले में की गई कार्रवाई बताकर इसका बचाव किया है। दूसरी ओर, मादुरो ने खुद को युद्धबंदी और अपनी गिरफ्तारी को अपहरण बताया है। जनवरी में अदालत में पेशी के समय स्पैनिश भाषा में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि वह निर्दोष हैं, एक भले इंसान हैं और अपने देश के संवैधानिक राष्ट्रपति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन की गूंज विदेश तक: सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़क पर उतरे लोग, जानें भारत सरकार से क्या कहा

कानूनी दलीलें और जमानत की स्थिति
मादुरो के वकील बैरी पोलक ने कहा है कि वह इस सैन्य अपहरण की वैधता को अदालत में चुनौती देने की योजना बना रहे हैं। वकीलों का कहना है कि मुकदमा शुरू होने से पहले अदालत को कई जटिल कानूनी पहलुओं पर विचार करना होगा। फिलहाल मादुरो और उनकी पत्नी फ्लोरेस ने जमानत पर रिहाई की कोई मांग नहीं की है। जज एल्विन के हेलर्स्टीन ने अभी तक मुकदमे की कोई तारीख तय नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed