फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Will Netanyahu be arrested upon arrival in New York? Mayor Mamdani releases video, addresses Trump.

क्या न्यूयॉर्क पहुंचते ही नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार?: मेयर ममदानी ने जारी किया वीडियो, ट्रंप से कही ये बात

Wed, 22 Jul 2026 01:18 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 22 Jul 2026 01:18 PM IST
सार

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि शहर के पास आईसीसी के गिरफ्तारी वारंट के तहत इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का कानूनी अधिकार नहीं है। हालांकि, उन्होंने अमेरिकी संघीय सरकार से वारंट लागू करने की अपील की।

विज्ञापन
Will Netanyahu be arrested upon arrival in New York? Mayor Mamdani releases video, addresses Trump.
जोहरान ममदानी, न्यूयॉर्क के मेयर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मंगलवार देर रात कहा कि शहर इस्राइल के बेंजामिन नेतन्याहू के लिए दुनिया की शीर्ष युद्ध अपराध अदालत के ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट को लागू करने में सक्षम नहीं होगा, लेकिन उन्होंने संघीय सरकार से ऐसा करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

ममदानी ने क्या कहा? 
वीडियो में ममदानी ने इस्राइली प्रधानमंत्री को युद्ध अपराधी बताया। इसके साथ ही कहा कि न्यूयॉर्क शहर में उनका स्वागत नहीं है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय का जिक्र करते हुए कहा ' यह साफ है कि हमारे पास इस वारंट को लागू करने का स्वतंत्र कानूनी अधिकार नहीं है।' 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा आए, तो करें गिरफ्तार
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि हालांकि, संघीय सरकार के पास यह अधिकार है और मैं उनसे आईसीसी में शामिल होने और इस वारंट को लागू करने का आह्वान करता हूं ममदानी ने इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया था कि वह और शहर का कानूनी विभाग इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि अगर नेतन्याहू सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क शहर आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा? 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट में नेतन्याहू से कहा कि 'संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हुए उन्हें किसी भी तरह से गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।' इस पोस्ट में मामदानी का सीधा जिक्र नहीं किया गया था।

ममदानी ने किसकी समीक्षा की? 
पिछले साल अपने मेयर चुनाव अभियान के दौरान ममदानी ने कहा था कि वह गाजा युद्ध में नेतन्याहू की भूमिका को लेकर आपराधिक अदालत के वारंट के तहत शहर की पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश देने की कोशिश करेंगे। मंगलवार को अपने वीडियो संदेश में, ममदानी ने कहा कि उनके प्रशासन ने उपलब्ध सभी विकल्पों की समीक्षा की है और यह निर्धारित किया है कि शहर गिरफ्तारी वारंट को निष्पादित नहीं कर सकता है।

राजदूत डैनी डैनन ने क्या कहा? 
उन्होंने कहा, 'मैं यह बात बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं कि बेंजामिन नेतन्याहू का न्यूयॉर्क शहर में स्वागत नहीं है, न ही किसी अन्य फरार युद्ध अपराधी का। संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के राजदूत डैनी डैनन ने ममदानी को जवाब देते हुए कहा, 'बस बहुत हो गया। ' उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, 'आपको न्यूयॉर्कवासियों की सेवा करने के लिए चुना गया है, न कि हमास के दुष्प्रचार के लिए। अपना काम कीजिए!'

विश्व की शीर्ष युद्ध अपराध अदालत ने 2024 में नेतन्याहू और अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए, जिसमें उन पर गाजा युद्ध के संबंध में मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप लगाया गया था। उन्होंने कहा कि यह मानने का कारण है कि नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने मानवीय सहायता को प्रतिबंधित करके युद्ध के एक तरीके के रूप में भुखमरी का इस्तेमाल किया है। गाजा में हमास के खिलाफ इस्राइल के अभियान में जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाया है। इस्राइली अधिकारियों ने इन आरोपों का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed