Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Pak court issues non bailable arrest warrant against Interior Minister Rana Sanaullah in corruption case
{"_id":"6341a24fd861aa000a252120","slug":"pak-court-issues-non-bailable-arrest-warrant-against-interior-minister-rana-sanaullah-in-corruption-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान के गृहमंत्री की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी, कोर्ट के सामने पेश हुए पीएम शरीफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान के गृहमंत्री की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी, कोर्ट के सामने पेश हुए पीएम शरीफ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 08 Oct 2022 09:46 PM IST
सार
पाकिस्तान के गृहमंत्री के खिलाफ रावलपिंडी की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। उनपर रिश्वत के रूप में दो संपत्तियां प्राप्त करने का आरोप है।
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह
- फोटो : ट्विटर/राणा सनाउल्लाह खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देश की एक अदालत ने शनिवार को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। सनाउल्लाह पर रिश्वत के रूप में दो संपत्तियां हासिल करने का आरोप है। इस मामले में उन्हें बार-बार सम्मन जारी किए गए लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए थे।
कल्लार कहार इलाके में दो संपत्तियों के रूप में रिश्वत लेने का आरोप
2 of 6
court Order
रावलपिंडी की एक अदालत के वरिष्ठ दीवानी न्यायधीश गुलाम अकबर ने आदेश जारी कर कहा, "अदालत ने महसूस किया है कि सनाउल्लाह की गिरफ्तारी उस मामले की जांच के लिए जरूरी है, जो पंजाब के चकवाल जिले के कल्लार कहार इलाके में दो संपत्तियों के रूप में दी गई रिश्वत से जुड़ा है।"
कोर्ट ने कहा- प्राथमिकी में सनाउल्लाह नामजद, इसलिए जारी कर रहे वारंट
3 of 6
राना सनाउल्लाह खान
- फोटो : abcnewspoint.com
आदेश में कहा गया है कि 67 वर्षीय सनाउल्लाह को प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में नामजद किया गया था और मामले में उनकी गिरफ्तारी जरूरी है, इसलिए आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाता है। इसमें कहा गया है कि रिकॉर्ड बताते हैं कि जांच अधिकारी के तर्क असली हैं, इसलिए इसे न्याय के हित में स्वीकार किया जाता है और आरोपी राणा सनाउल्ला ह के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार विरोधी जांच में पेश नहीं हुए सनाउल्लाह
4 of 6
Corruption
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट में बताया गया है कि पंजाब के भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) ने भी इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि वारंट इसलिए जारी किया गया है क्योंकि कई बार तलब किए जाने के बाद भी सनाउल्लाह भ्रष्टाचार के खिलाफ मामले की जांच में शामिल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि जांच के लिए मंत्री को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
निर्धारित दर से कम कीमत पर फार्म हाउस खरीदने का आरोप
5 of 6
पाकिस्तान आर्थिक संकट
- फोटो : Agency (File Photo)
सनाउल्लाह पर लगे आरोपों की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री पर कल्लार कहार में बिस्मिल्ला आवास योजना के तहत निर्धारित दर से कम कीमत पर दो फार्म हाउस खरीदने का आरोप लगाया गया है। दोनों प्लॉट सनाउल्ला की पत्नी को रिश्वत के तौर पर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि सोसायटी के मालिक अखलाक अहमद पर भी मामला दर्ज किया गया है। उन पर सनाउल्ला की सोसायटी का पंजीकरण कराने के लिए एक भूखंड के साथ ही रिश्वत देने का मामला दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।