सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Ishaq Dar dials China wang yi Khawaja Asif says Next round of Iran US negotiations expected soon

चीन की सलाह से थमेगा पश्चिम एशिया संघर्ष?: PAK ने बीजिंग घुमाया फोन, रक्षा मंत्री बोले- जल्द होगी बैठक

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 14 Apr 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

मिस्र, तुर्किये और पाकिस्तान के कूटनीतिक प्रयासों से पिछली बार अमेरिका-ईरान बातचीत की मेज आने को तैयार हो गए थे। उस दौरान कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चीन के कहने पर ही ईरान बातचीत को तैयार हुआ है। हालांकि, इसे लेकर चीन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। फिलहाल अमेरिका-ईरान के बीच तय हुआ दो हफ्तों का युद्धविराम जारी है, जो जल्द ही खत्म होने वाला है।

Pakistan Ishaq Dar dials China wang yi Khawaja Asif says Next round of Iran US negotiations expected soon
पश्चिम एशिया संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका-ईरान के बीच पिछली शांति वार्ता बेनतीजा रहने के बाद से ही अगली बैठक के लिए कोशिशें तेज कर दी गई हैं। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से ही शांति वार्ता को लेकर तैयार होने के कोई ठोस संकेत नहीं मिले हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान ने चीन की सलाह लेकर पश्चिम एशिया संघर्ष को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Trending Videos


पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और चीनी समकक्ष वांग यी के बीच सोमवार को एक महत्वपूर्ण टेलीफोनिक वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान संघर्ष को फिर से भड़कने से रोकने और संघर्ष विराम की मुश्किल से हासिल की गई स्थिति को बनाए रखने की कोशिशों पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'खतरनाक नतीजे होंगे': होर्मुज में नाकेबंदी को ईरान ने बताया उकसावे की कार्रवाई, रूस से बातचीत में और क्या कहा?

चीन के विदेश मंत्री से बातचीत के बाद क्या बोला पाकिस्तान?
बातचीत में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे डार ने क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति को बढ़ावा देने की पाकिस्तान की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। 

वहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उम्मीद जताई है कि ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता का अगला दौर शीघ्र ही होने की संभावना है। उन्होंने राहत जताते हुए कहा कि हाल ही में हुई बातचीत के बाद कोई नकारात्मक घटनाक्रम सामने नहीं आया है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

सब अल्लाह के हाथ में है : रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ
ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुएकहा कि बातचीत के बाद संतुष्टि की भावना थी, क्योंकि अब तक कोई नकारात्मक घटनाक्रम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि केवल सकारात्मक प्रगति देखी गई है, जो दर्शाता है कि कूटनीतिक प्रयास रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: US-Iran Peace Talks: इस्लामाबाद असफल तो अब जिनेवा में हो सकती है अगली बैठक, दावा- तैयारी में जुटे अमेरिका-ईरान

जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तान पश्चिम एशिया क्षेत्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा, तो आसिफ ने कहा कि आखिरी फैसला अल्लाह के हाथ में हैं। 11-12 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे तक बातचीत चली थी। हालांकि, पाकिस्तान में हुई इन वार्ताओं के बाद दोनों पक्ष दुश्मनी भुलाकर किसी स्थायी शांति समझौते को हासिल करने में विफल रहे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed