पाकिस्तान चुनाव में माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन का बोलबाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान चुनाव इस बार कई मायनों में अलग साबित होगा। एक ओर जहां राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर कटाक्ष करती नहीं थक रही हैं वहीं दूसरी तरफ इस चुनाव में भारत भी अहम मुद्दा बना हुआ है। अभी तक तो भारत की पॉलिसी और कश्मीर मुद्दे पर नोक-झोंक हो रही थी वहीं वहां पोस्टर वार भी चरम पर है।
इन दिनों पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन की फोटो लगी है। पोस्टर पर माधुरी के जवानी की फोटो लगाई गई है वहीं अमिताभ बच्चन की भी जवानी की ही फोटो का उपयोग किया गया है।
पीटीआई के इस उम्मीदवार ने पार्टी के चुनाव चिन्ह बैट के साथ एक बच्चे की फोटो को भी पोस्टर में जगह दी है। पाकिस्तान के मुल्तान में इस पोस्टर के लगाए जाने के बाद से ही यह उम्मीदवार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीटीआई के इस उम्मीदवार का नाम सरदार अब्बास डोगर है।
पोस्टर वायरल होने के बाद ट्वीटर पर यूजर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। पाकिस्तान के ही हमजा जावेद ने लिखा कि देखिए पाकिस्तान चुनाव प्रचार का सीधा-साधा नमूना। हमजा ने अपना ट्वीट अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और अभिषेक बच्चन को टैग किया है।Sardar Abbas Dogar of PTI channels Madhuri Dixit and Amitabh Bachchan for his election campaign! #GE2018 https://t.co/IScEpk24t5
— maleeha siddiqui (@siddiquimaleeha) July 22, 2018
वहीं एक दूसरे यूजर नदीम फारूक पारचा लिखते हैं कि खैर सरदार दोगर आप पर सरदार बच्चन और सरदारनी दीक्षित कुर्बान। हम्माद जो पाकिस्तान से ही हैं वह पूछ रहे हैं कि यह लिजेंट राजनीति में कब शामिल होने जा रहे हैं।
अधिकतर यूजर ने इस पोस्टर को अमिताभ बच्चन को टैग किया है । ऐसे ही एक यूजर हैं यासर लतीफ हमदानी उन्होंने अमिताभ को टैग करते हुए पूछा है कि आप पाकिस्तान में चुनाव लड़ रहे हैं वह भा माधुरी दीक्षित के साथ ।
@SrBachchan apparently you are contesting elections along with Madhuri Dixit in Pakistan on a PTI ticket. Though you would like to see it. https://t.co/C8YfCCatSr
— Yasser Latif Hamdani (@theRealYLH) July 22, 2018
A PTI candidate has pics (apparently a couple of decades old) of Amitabh Bachchan and Madhuri Dixit on his election poster pic.twitter.com/bzDGchEAvW
— omar r quraishi (@omar_quraishi) July 22, 2018