फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan will get new PM , after SC verdicts nawaz sharif

नवाज की बर्खास्तगी के बाद आज पाकिस्तान को मिलेगा नया प्रधानमंत्री

Tue, 01 Aug 2017 08:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 01 Aug 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
pakistan will get new PM , after SC verdicts nawaz sharif

पाकिस्तान को आज देश का 18वां प्रधानमंत्री मिलने वाला है। पीएमएल-एन के शाहिद खाकान अब्बासी समेत कुल 6 कैंडिडेट मैदान में हैं। वहीं विपक्षी दल अब्बासी के खिलाफ अपना कोई ज्वाइंट कैंडिडेट खड़ा करने पर एक राह नहीं बन सके हैं।

विज्ञापन


 पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने शाहिद खाकान अब्बासी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की ओर से खुर्शीद शाह और नावेद कमर का नाम पीएम उम्मीदवार के लिए घोषित किया है। 
विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने शेख राशिद को अपनी ओर से पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है। पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक किसी पार्टी के उम्मीदवार को बहुमत के लिए 172 वोटों की जरूरत होती है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई को नवाज शरीफ के खिलाफ फैसला सुनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पनामा मामले में दोषी करार दिया और उन्हें पीएम पद के लिए अयोग्य करार दिया था। सुप्रीम कोर्ट मामले की जांच कर रही संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट पर अपना फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट के दोषी करार दिए जाने के बाद नवाज शरीफ ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद से शाहीद खाकान अब्बासी को अंतरिम पीएम बना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed