सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippine president declares energy emergency over west Asia conflict risks

प. एशिया संकट: फिलीपींस के राष्ट्रपति ने की राष्ट्रीय उर्जा आपातकाल की घोषणा, जंग से आपूर्ति को पैदा हुआ खतरा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला। Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 24 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज हो गया है, जिसके कारण कई देशों के लिए उर्जा आपूर्ति बाधित हो रही है। संकट को देखते हुए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने देश में राष्ट्रीय उर्जा आपातकाल की घोषणा की है। पढ़िए रिपोर्ट-

Philippine president declares energy emergency over west Asia conflict risks
फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर, फिलीपींस के राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने मंगलवार को देश में 'राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल' की घोषणा की। मार्कोस ने बताया कि पश्चिम एशिया में जंग से देश की उर्जा आपूर्ति को पैदा हुए खतरे के कारण यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि ईंधन,खाद्य सामग्री, दवाइयों, कृषि उत्पादों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति, वितरण और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।  
Trending Videos


सरकारी आदेश में राष्ट्रपति मार्कोस ने क्या कहा?
मार्कोस ने एक कार्यकारी आदेश में कहा, यह संघर्ष वैश्विक उर्जा बाजारों में अनिश्चितता,आपूर्ति श्रृंखला में गंभीर व्यवधान और अंतरराष्ट्रीय तेल में कीमतों में उतार-चढ़ाव पैदा कर रहा है, जिससे देश की उर्जा सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय उर्जा आपातकाल की घोषणा सरकार को मौजूदा कानूनों के तहत जवाबदेह और समन्वित उपाय लागू करने में सक्षम बनाएगी, ताकि वैश्विक उर्जा आपूर्ति और घरेलू अर्थव्यवस्था में पैदा होने वाले व्यवधानों से पैदा जोखिमों से निपटा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घोषणा एक वर्ष के लिए प्रभावी रहेगी और सरकार को आवश्यक ईंधन और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने का अधिकार देगी, ताकि समय पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके और जरूरत पड़ने पर अनुबंध राशि का कुछ हिस्सा अग्रिम (एडवांस्ड) में भुगतान किया जा सके।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में ताकतवर पूर्व सेना अधिकारी गिरफ्तार, 2007 में सरकार बदलने में निभाई थी अहम भूमिका

फिलीपींस में लगभग 45 दिन का ईंधन भंडार
फिलीपींस की ऊर्जा सचिव शेरोन गरीन ने मंगलवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि वर्तमान खपत स्तर के आधार पर देश में लगभग 45 दिन का ईंधन भंडार मौजूद है। उन्होंने कहा कि सरकार एक मिलियन बैरल तेल दक्षिण-पूर्व एशिया के भीतर और बाहर के देशों से खरीदने का काम कर रही है, ताकि अपना भंडार सुरक्षित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed