पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi in seychelles schedule updates today visit arul mihu vinaykar temple

PM Modi in Seychelles: पीएम मोदी आज सेशेल्स में अरुल मिहू विनायकर मंदिर जाएंगे, आखिर क्यों खास है ये पूजास्थल?

Mon, 29 Jun 2026 08:16 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, विक्टोरिया
एएनआई, विक्टोरिया Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 29 Jun 2026 08:16 AM IST
सार

पीएम मोदी के सेशेल्स दौरे का आज तीसरा दिन है। पीएम मोदी का यह सेशेल्स दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। आज पीएम मोदी अपने इस ऐतिहासिक दौरे के आखिरी दिन विक्टोरिया के ऐतिहासिक विनायकर मंदिर जाएंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे। आइए जानते हैं कि इस मंदिर की क्या खासियत है औऱ यह इतना प्रसिद्ध क्यों है।

विज्ञापन
pm modi in seychelles schedule updates today visit arul mihu vinaykar temple
पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज सेशेल्स में तीसरा दिन है। आज के शेड्यूल के मुताबिक पीएम मोदी सेशेल्स के प्रसिद्ध अरुल मिहू नवशक्ति विनायकर मंदिर जाएंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे। यह मंदिर सेशेल्स के विक्टोरिया में स्थित है। इससे पहले रविवार को पीएम मोदी को सेशेल्स की सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का नेतृत्व करने के लिए 'गार्जियन ऑफ ब्लू हॉरिजन' सम्मान से सम्मानित किया। 
विज्ञापन


रोचक है सेशेल्स के इस मंदिर का इतिहास
सेशेल्स के विक्टोरिया में स्थित अरुल मिहू नवशक्ति विनायकर मंदिर हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित है और इसे सेशेल्स का एकमात्र हिंदू मंदिर होने का दावा किया जा रहा है। ये कोई बहुत पुराना मंदिर नहीं है और साल 1992 में ही इसकी स्थापना हुई थी। यह भगवान गणेश का मंदिर है, जिन्हें हिंदू धर्म में विपत्तियों का नाश करने वाला देवता माना जाता है। 
विज्ञापन


यह मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बना है और इसका गोपुरम दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध मंदिरों जैसा है। जिसमें कई देवी-देवताओं की मूर्तियां बनी हुई हैं। मंदिर में एक गर्भ गृह है, जहां भगवान गणेश की मूर्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
सेशेल्स में कितनी है हिंदू आबादी?
सेशेल्स में हिंदू लोग ब्रिटिश काल में गुलामी के लिए लाए गए थे, लेकिन समय के साथ सेशेल्स में रहने वाले भारतीयों ने मेहनत कर व्यापार में अपने पैर जमाए और आज सेशेल्स के बड़े व्यापारियों में भारतीय भी शामिल हैं। सेशेल्स में हिंदुओं की जनसंख्या कुल आबादी की महज 2 फीसदी ही है, लेकिन भारतीय मूल के लोगों की संख्या सेशेल्स में छह फीसदी है, जिसमें हर जाति और वर्ग के लोग शामिल हैं और हाल के वर्षों में सेशेल्स में भारतीय आबादी तेजी से बढ़ रही है।  

भारत ने सेशेल्स को उपहार में दिया समुद्री निगरानी जहाज
पीएम मोदी का यह सेशेल्स दौरा कई मायनों में खास रहा। पीएम मोदी ने इस दौरे पर सेशेल्स को पेट्रोल वेसल लेसपावर भी बतौर तोहफे में दिया। इस वेसल का निर्माण गोवा शिपयार्ड में किया गया है और इसकी मदद से सेशेल्स के तट रक्षक दल बेहतर तरीके से जलक्षेत्र की निगरानी कर सकेंगे। पीएम मोदी ने इस जहाज को सेशेल्स को देने के बाद कहा कि इससे भारत और सेशेल्स के बीच रणनीतिक और समुद्री सुरक्षा सहयोग मजबूत होगा। पीएम मोदी ने इसके अलावा सेशेल्स को कई एंबुलेंस और विशेष गाड़ियां भी बतौर तोहफे में दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed