सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi receives Slovakia s highest honor conferred with Order of the White Double Cross get 33th honor

PM मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान: अब तक 33 देशों ने किया सम्मानित, जानें कब-कब बढ़ा भारत का मान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लावा Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 15 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी को विभिन्न देशों द्वारा दिए गए अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 33 हो गई है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन विदेशी नेताओं को दिया जाता है, जिन्होंने स्लोवाकिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, मित्रता बढ़ाने और देश की विदेश नीति तथा वैश्विक प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

PM Modi receives Slovakia s highest honor conferred with Order of the White Double Cross get 33th honor
पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से सम्मानित किया है। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को किसी देश द्वारा प्रदान किया गया यह 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान बन गया है।



'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' स्लोवाक गणराज्य का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। यह सम्मान स्लोवाकिया के राष्ट्रपति द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। यह सम्मान उन विदेशी नेताओं और हस्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने स्लोवाकिया के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत बनाने में असाधारण योगदान दिया हो। साथ ही, देश के विदेश नीति संबंधी हितों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय समर्थन दिया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया द्वारा सर्वोच्च सम्मान दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ब्रातिस्लावा में द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) का सम्मान प्राप्त करके मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भारत की 140 करोड़ जनता के इस सम्मान के लिए मैं स्लोवाकिया की जनता और सरकार का आभारी हूं। मैं यह पुरस्कार भारत और स्लोवाकिया के बीच अटूट मित्रता को समर्पित करता हूं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी को अब तक मिले कौन-कौन से अंतरराष्ट्रीय सम्मान?

नॉर्वे: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नॉर्वे के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए हैं। इसके साथ उनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्होंने नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' प्रदान किया गया। यह प्रधानमंत्री को मिलने वाला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। 

स्वीडन: रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार
स्वीडन ने पीएम मोदी को अपने अत्यंत प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक सम्मान 'रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार' से सम्मानित किया। स्वीडन की राजकुमारी विक्टोरिया ने पीएम मोदी को यह सम्मान सौंपा। पीएम मोदी को यह सम्मान भारत और स्वीडन के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, तकनीकी, रक्षा और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को एक नई ऊंचाई पर ले जाने और दोनों देशों की साझेदारी मजबूत करने के लिए दिया गया। 

सऊदी अरब: किंग अब्दुलअजीज सैश
सऊदी अरब ने साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'किंग अब्दुलअजीज सैश' से सम्मानित किया। यह सम्मान दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया था।

अफगानिस्तान: गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
अफगानिस्तान ने 2016 में पीएम मोदी को 'स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान' से नवाजा। यह अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो भारत द्वारा अफगानिस्तान के विकास में किए गए योगदान के लिए दिया गया।

फलस्तीन: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन
फलस्तीन ने 2018 में पीएम मोदी को अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन' से सम्मानित किया। यह सम्मान फिलिस्तीन के प्रति भारत की स्थायी समर्थन की मान्यता है।

संयुक्त अरब अमीरात: ऑर्डर ऑफ जायद 
यूएई ने 2019 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ ज़ायद' प्रदान किया। यह सम्मान भारत-यूएई संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दिया गया।

रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल 
रूस ने 2019 में पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित किया। यह सम्मान रूस-भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दिया गया।

मालदीव: निशान इज्जुद्दीन 
मालदीव ने 2019 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज़्जुद्दीन' सम्मान दिया। यह मालदीव का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है, जो भारत-मालदीव दोस्ती को दर्शाता है।

बहरीन: किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनसां 
बहरीन ने पीएम मोदी को साल 2019 में 'किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनसां' से नवाजा। यह दोनों देशों के आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए दिया गया। 

अमेरिका: लीजन ऑफ मेरिट  
अमेरिका ने साल 2020 में पीएम मोदी को 'लीजन ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया। यह भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में उनके योगदान के लिए दिया गया।

भूटान: ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो 
साल 2021 में भूटान ने पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो' प्रदान किया। यह भारत-भूटान के मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।

पापुआ न्यू गिनी: एबाकल अवॉर्ड 
साल 2023 में पापुआ न्यू गिनी ने पीएम मोदी को 'एबाकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया। यह पुरस्कार भारत-प्रशांत देशों में भारत की भूमिका के लिए दिया गया।

फिजी: कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी 
फिजी ने साल 2023 में पीएम मोदी को 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से नवाजा। यह भारत और फिजी के बीच मजबूत संबंधों को मान्यता देने के लिए दिया गया।

पापुआ न्यू गिनी: ऑर्डर ऑफ लोगोहू 
पापुआ न्यू गिनी ने साल 2023 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ लोगोहू' भी दिया। यह देश का बड़ा नागरिक सम्मान है, जो उनकी वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को दर्शाता है।

मिस्र: ऑर्डर ऑफ नाइल
मिस्र ने साल 2023 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ नाइल' से सम्मानित किया। यह मिस्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो भारत-मिस्र की रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है।

फ्रांस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर 
फ्रांस ने पीएम मोदी को साल 2023 में 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' दिया। यह फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

ग्रीस: द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर 
ग्रीस ने साल 2023 में पीएम मोदी को 'द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' प्रदान किया। यह भारत-ग्रीस संबंधों में उनकी भूमिका को मान्यता देने के लिए दिया गया।

डोमिनिका: डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर 
डोमिनिका ने साल 2024 में पीएम मोदी को 'डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर' से नवाजा। यह भारत और कैरिबियाई देशों के बीच बढ़ते संबंधों का प्रतीक है।

नाइजीरिया: द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजरन
2024 में नाइजीरिया ने पीएम मोदी को 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से सम्मानित किया। यह भारत और अफ्रीकी देशों के मजबूत होते संबंधों की पहचान है।

गुयाना: द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
गुयाना ने साल 2024 में पीएम मोदी को 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से नवाजा। यह भारत-गुयाना आर्थिक और सांस्कृतिक साझेदारी में उनके योगदान के लिए दिया गया।

बारबाडोस: ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस 
बारबाडोस ने 2024 में पीएम मोदी को 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' से सम्मानित किया। यह भारत और बारबाडोस के सहयोग को दर्शाता है।

कुवैत: मुबारक अल-कबीर ऑर्डर
कुवैत ने साल 2024 में पीएम मोदी को 'मुबारक अल-कबीर ऑर्डर' दिया। यह भारत-कुवैत के ऐतिहासिक और कूटनीतिक रिश्तों को मजबूती देने के लिए दिया गया।

मॉरिशस: द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन 
मॉरिशस ने साल 2025 पीएम मोदी को 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से नवाजा। यह मॉरिशस के साथ भारत के सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक है।

श्रीलंका: श्रीलंका मित्र विभूषण
श्रीलंका ने पीएम मोदी को साल 2025 में 'श्रीलंका मित्र विभूषण' से सम्मानित किया। यह श्रीलंका का उच्च नागरिक सम्मान है, जो भारत-श्रीलंका की मित्रता का प्रतीक है।

साइप्रस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारीयोस III
साइप्रस ने साल 2025 में पीएम मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारीयोस III' से नवाजा। यह साइप्रस-भारत रिश्तों की मजबूती का सम्मान है।

घाना: द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना
घाना ने पीएम मोदी को साल 2025 में 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया। यह भारत और घाना के बढ़ते कूटनीतिक संबंधों को दर्शाता है।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो: ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो 
त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने पीएम मोदी को 2025 में अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से सम्मानित किया। यह पहली बार किसी विदेशी नेता को दिया गया है।

ब्राजील: ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जुलाई 2025 में ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और प्रमुख वैश्विक मंचों पर भारत-ब्राजील सहयोग को बढ़ाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।  

इस्राइल: स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2026 में इस्राइल के दो दिवसीय दौरे के दौरान 'नेसेट' को संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी इस्राइली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बने। इस्राइली संसद की ओर से पीएम मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' का सर्वोच्च सम्मान मिला। भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए पीएम मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया गया। इस्राइली संसद में प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद नेसेट के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने उन्हें यह सम्मान दिया।

ओमान: ऑर्डर ऑफ ओमान
ओमान ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान के लिए दिसंबर 2025 में उन्हें 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया। राजधानी मस्कट में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑर्डर ऑफ ओमान सौंपा। 

इथियोपिया: द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया
इथियोपिया ने दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया। इथियोपिया ने पीएम मोदी को सम्मानित करने में पुरानी परंपराएं तोड़ दीं। पीएम मोदी दुनिया के पहले विदेशी राष्ट्र प्रमुख हैं, जिन्हें इथियोपिया ने देश के सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से नवाजा। 

नामीबिया: ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया ने भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज दिया है। पीएम मोदी को बुधवार को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस' से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed