पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi seychelles visit india seychelles relations upi line of credit blue horizon award bilateral talks

पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: 1250 करोड़ की मदद का एलान; यूपीआई, रक्षा और अंतरिक्ष समेत कई अहम मुद्दों पर समझौते

Mon, 29 Jun 2026 04:28 AM IST
अमन तिवारी एएनआई, सेशेल्स
एएनआई, सेशेल्स Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 29 Jun 2026 04:28 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेशेल्स दौरे में भारत और सेशेल्स ने स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल बदलाव, रक्षा, यूपीआई और समुद्री सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। भारत ने 1,250 करोड़ रुपये की लाइन ऑफ क्रेडिट की घोषणा की, जबकि पीएम मोदी को 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सम्मान से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
pm modi seychelles visit india seychelles relations upi line of credit blue horizon award  bilateral talks
सेशेल्स दौरे पर पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। रविवार को उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ उच्च स्तरीय बातचीत की। दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस चर्चा में डिजिटल बदलाव, सतत विकास, सामाजिक बुनियादी ढांचे, अक्षय ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
विज्ञापन


नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र की चुनौतियों पर भी विचार साझा किए। इसमें अवैध रूप से मछली पकड़ने, नशीली दवाओं की तस्करी और समुद्री डकैती जैसे मुद्दे प्रमुख थे। भारत ने सेशेल्स की विकास प्राथमिकताओं में अपना पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष लोगो (Logo) भी जारी किया गया। इस दौरान यूपीआई (UPI), अंतरिक्ष, कृषि, स्वास्थ्य, शिपिंग और प्रत्यर्पण जैसे क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। भारत ने सेशेल्स को 1250 करोड़ रुपये की 'लाइन ऑफ क्रेडिट' देने की घोषणा की।
विज्ञापन


सेशेल्स ने आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के गठबंधन (CDRI) में शामिल होने का फैसला किया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी कई नई घोषणाएं की गईं। प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली के एक विशेष सत्र को संबोधित किया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने अपने भाषण में लोकतंत्र, कानून के शासन और दोनों देशों की ऐतिहासिक दोस्ती का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास ने विकास और तकनीक के क्षेत्र में एक मजबूत साझेदारी बनाई है। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सेशेल्स के विपक्ष के नेता बर्नार्ड जार्ज से भी मुलाकात की। दोनों ने भारत-सेशेल्स की विशेष दोस्ती को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने विपक्ष के नेता के सकारात्मक रुख के लिए उनका आभार जताया और कहा कि सेशेल्स के हर वर्ग में भारत के प्रति समर्थन देखकर उन्हें खुशी हुई।


जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति उनके नेतृत्व को दर्शाता है। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से भी मुलाकात की। दोनों ने भारत और मॉरीशस के बीच चल रहे विकास कार्यों और आर्थिक पैकेज की समीक्षा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत मॉरीशस की प्रगति और स्वास्थ्य सेवाओं को बहुत महत्व देता है।


ये भी पढ़ें: गोवा क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: डाबोलिम में अवैध पेट्रोलियम अड्डे पर छापा, 1.5 करोड़ का ईंधन जब्त

एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, भारत ने कराची हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को कड़ाई से खारिज कर दिया। भारत ने पाकिस्तान को अपनी नीतियों में सुधार करने और आतंकवाद को सरकारी नीति के रूप में इस्तेमाल करना बंद करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed