{"_id":"69e74033e47222e0d908067c","slug":"pm-starmer-ignored-national-security-concerns-in-appointing-ambassador-peter-mandelson-raising-questions-now-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britain: PM स्टार्मर ने क्या देश की सुरक्षा को दरकिनार कर की थी राजदूत पीटर की नियुक्ति, अब उठ रहे सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Britain: PM स्टार्मर ने क्या देश की सुरक्षा को दरकिनार कर की थी राजदूत पीटर की नियुक्ति, अब उठ रहे सवाल
Tue, 21 Apr 2026 02:45 PM IST
Riya Dubey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Riya Dubey
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:45 PM IST
सार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर विवादों में घिर गए हैं। पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ओली रॉबिंस ने आरोप लगाया कि सुरक्षा चिंताओं के बावजूद पीटर मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत बनाने के लिए राजनीतिक दबाव डाला गया। उनका कहना है कि सुरक्षा जांच में उठे सवालों को नजरअंदाज कर नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई गई।
विज्ञापन
कीर स्टार्मर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर एक बड़े राजनीतिक विवाद में घिर गए हैं। पूर्व वरिष्ठ सिविल सेवक ओली रॉबिन्स ने आरोप लगाया है कि पीटर मैंडेलसन को ब्रिटेन का वॉशिंगटन स्थित राजदूत नियुक्त करने के फैसले को सुरक्षा चिंताओं के बावजूद जल्द मंजूरी देने के लिए राजनीतिक दबाव बनाया गया था।
रॉबिंस ने समिति को बताया कि जनवरी 2025 में हुई सुरक्षा जांच को लेकर सरकार के भीतर सामान्य रूप से उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया गया। उनका कहना था कि सुरक्षा जांच में उठी चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया गया और नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
हालांकि स्टार्मर ने इस मामले की जिम्मेदारी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों पर डाली है। उनका कहना है कि अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा चिंताओं की जानकारी नहीं दी और आपत्तियों के बावजूद मैंडेलसन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। स्टार्मर ने इसे स्पष्ट रूप से चौंकाने वाला बताया कि जनवरी 2025 में हुई फेल सुरक्षा जांच के बारे में उन्हें पिछले सप्ताह तक नहीं बताया गया।
विज्ञापन
क्या लगाया आरोप?
रॉबिंस, जो पहले विदेश मंत्रालय के प्रमुख रह चुके हैं, को पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री स्टार्मर ने पद से हटा दिया था। उन्होंने मंगलवार को हाउस ऑफ कॉमन्स की विदेश मामलों की समिति के सामने बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दबाव का माहौल था। उन्होंने कहा कि यह बहुत, बहुत मजबूत अपेक्षा थी कि मैंडेलसन को जल्द से जल्द पदभार संभालने के लिए अमेरिका भेजा जाए।
विज्ञापन
रॉबिंस ने समिति को बताया कि जनवरी 2025 में हुई सुरक्षा जांच को लेकर सरकार के भीतर सामान्य रूप से उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया गया। उनका कहना था कि सुरक्षा जांच में उठी चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया गया और नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
स्टार्मर पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव
इस खुलासे के बाद स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है। विपक्षी दलों और आलोचकों का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सरकार ने लापरवाही बरती और राजनीतिक सुविधा को प्राथमिकता दी।स्टार्मर ने क्या सफाई दी?
वहीं प्रधानमंत्री स्टार्मर ने स्वीकार किया कि मैंडेलसन को इस अहम कूटनीतिक पद के लिए चुनना उनका गलत फैसला था। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सुरक्षा जांच में आई आपत्तियों की जानकारी होती, तो वह नियुक्ति को तत्काल वापस ले लेते।हालांकि स्टार्मर ने इस मामले की जिम्मेदारी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों पर डाली है। उनका कहना है कि अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा चिंताओं की जानकारी नहीं दी और आपत्तियों के बावजूद मैंडेलसन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। स्टार्मर ने इसे स्पष्ट रूप से चौंकाने वाला बताया कि जनवरी 2025 में हुई फेल सुरक्षा जांच के बारे में उन्हें पिछले सप्ताह तक नहीं बताया गया।
मैंडेलसन को लेकर क्या विवाद?
गौरतलब है कि स्टार्मर ने सितंबर में, पद संभालने के नौ महीने बाद, मैंडेलसन को उनके पद से हटा दिया था। यह फैसला तब लिया गया जब जेफरी एप्सटीन के साथ उनकी दोस्ती को लेकर नए खुलासे सामने आए। एपस्टीन एक दोषी यौन अपराधी था, जिसकी 2019 में जेल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन