{"_id":"69e7495fb0012a4ee7040952","slug":"mexico-shooting-updates-canadian-tourist-killed-in-teotihuacan-several-injured-in-gunfire-amidst-pyramids-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mexico Shooting: मेक्सिको के टियाटिहुआकन में कनाडाई पर्यटक की हत्या, पिरामिडों के बीच गोलीबारी में कई घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mexico Shooting: मेक्सिको के टियाटिहुआकन में कनाडाई पर्यटक की हत्या, पिरामिडों के बीच गोलीबारी में कई घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार
मेक्सिको के टियाटिहुआकन में स्थित पिरामिड ऑफ द मून पर एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एक कनाडाई पर्यटक की जान चली गई और 13 अन्य घायल हो गए। हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। यह हमला मेक्सिको की पर्यटन सुरक्षा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
टियाटिहुआकन में गोलीबारी
- फोटो : @ANI
विज्ञापन
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल टियाटिहुआकन के प्राचीन खंडहर सोमवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठे। पिरामिड ऑफ द मून की ऊंचाई से एक हमलावर ने अचानक नीचे मौजूद पर्यटकों की भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस भीषण हमले में एक 32 वर्षीय कनाडाई महिला पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने मेक्सिको की सुरक्षा व्यवस्था और आगामी फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना का आंखों देखा हाल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे जब पर्यटक इन ऐतिहासिक पिरामिडों की भव्यता देख रहे थे, तभी 27 वर्षीय हमलावर जूलियो सीजर जासो रामिरेज ने पिरामिड के ऊपरी हिस्से से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। चश्मदीदों ने बताया कि हमलावर ने लगभग 20 से 30 राउंड फायरिंग की। अचानक हुए इस हमले से वहां भगदड़ मच गई। पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपने लगे।
मैक्सिकन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हमले में एक कनाडाई महिला ने दम तोड़ दिया है। घायल होने वाले 13 लोगों में कनाडा, अमेरिका, कोलंबिया, ब्राजील और रूस के नागरिक शामिल हैं। सात लोगों को सीधे तौर पर गोलियां लगी हैं, जबकि अन्य भगदड़ और खुद को बचाने की कोशिश में घायल हुए हैं। सभी घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: नोबेल की चाह: ट्रंप के बाद अब PM और सेना प्रमुख को भी सम्मानित करने की मांग, भारत के पड़ोसी देश से उठी आवा
हमलावर ने खुद को भी मारी गोली
सुरक्षा बलों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके पास से एक पिस्तौल, एक चाकू और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल हमले के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन मामले की उच्च स्तरीय जांच कर रहा है।
सरकार की प्रतिक्रिया
मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कनाडाई दूतावास के साथ संपर्क साधा है। घटना के बाद नेशनल गार्ड को इलाके में तैनात कर दिया गया है और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देश जून में होने वाले फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X