{"_id":"69e6bfdf2289d1564b089478","slug":"world-news-updates-today-firing-at-mexico-pyramid-place-dead-injured-us-donald-trump-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World: पहलगाम बरसी से पहले PAK में खौफ, एयरस्पेस बैन बढ़ाया; लेबनान में शांति दूतों की हत्या, UN ने की निंदा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: पहलगाम बरसी से पहले PAK में खौफ, एयरस्पेस बैन बढ़ाया; लेबनान में शांति दूतों की हत्या, UN ने की निंदा
अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) पर लगा प्रतिबंध 24 मई 2026 तक बढ़ा दिया है। यह फैसला पहले से जारी प्रतिबंध खत्म होने से कुछ दिन पहले लिया गया। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने नोटिस जारी कर कहा कि सभी भारतीय रजिस्टर्ड, किराए पर लिए गए, कमर्शियल और सैन्य विमान इस अवधि तक पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग नहीं कर सकेंगे। यह प्रतिबंध अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगाया गया था। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि पाकिस्तान ने आरोपों से इनकार किया। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारतीय एयरलाइनों पर पड़ा है, खासकर खाड़ी देशों की उड़ानों पर, क्योंकि पहले ये विमान पाकिस्तान के रास्ते जाते थे। जवाब में भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है। ऐसे प्रतिबंध पहले 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 के पुलवामा हमले के बाद भी लगाए जा चुके हैं।
मैक्सिको सिटी के पास पिरामिड स्थल पर गोलीबारी
मैक्सिको की राजधानी से करीब एक घंटे की दूरी पर स्थित ऐतिहासिक मशहूर पिरामिड पर्यटन स्थल टेओतिहुआकान पर सोमवार को एक सशस्त्र हमलावर ने गोलीबारी कर दी, जिसमें एक कनाडाई पर्यटक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। हमलावर ने बाद में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि चार लोग गोली लगने से घायल हुए, जबकि दो अन्य लोग भगदड़ या गिरने के कारण चोटिल हुए। घायलों में कोलंबिया, रूस और कनाडा के पर्यटक शामिल हैं। मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाम ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस घटना की जांच की जाएगी और वह कनाडाई दूतावास के संपर्क में हैं। उन्होंने लिखा, 'टेओतिहुआकान में आज जो हुआ, उससे हमें गहरा दुख हुआ है। मैं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।'
Trending Videos

एक दशक बाद इराक-सीरिया सीमा मार्ग फिर खुला, व्यापार और तेल निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
इराक और सीरिया के बीच एक महत्वपूर्ण सीमा पार मार्ग सोमवार को एक दशक से अधिक समय बाद फिर से खोल दिया गया। अधिकारियों ने इसे व्यापार और तेल निर्यात के लिए अहम कदम बताया है। इस क्रॉसिंग को इराक में राबिया और सीरिया में यारुबियाह के नाम से जाना जाता है। यह मार्ग 2011 में सिरिया में गृहयुद्ध शुरू होने के बाद बंद कर दिया गया था। इसके बाद 2014 में इस इलाके पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकियों ने कब्जा कर लिया था, जिसे बाद में इराकी कुर्द बलों ने वापस अपने नियंत्रण में ले लिया।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना के अनुसार, दोनों देशों के अधिकारियों ने इस क्रॉसिंग पर समन्वय बेहतर बनाने और आवाजाही व व्यापार को आसान बनाने पर चर्चा की, ताकि साझा हितों को आगे बढ़ाया जा सके। इराक की अर्थव्यवस्था काफी हद तक तेल राजस्व पर निर्भर है, जो उसके बजट का लगभग 90 प्रतिशत है। वर्तमान में उसका अधिकांश तेल निर्यात होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होता है, जो फारस की खाड़ी का संकरा मार्ग है और विश्व के करीब 20 प्रतिशत तेल की आवाजाही का प्रमुख मार्ग माना जाता है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख पद के लिए चार उम्मीदवारों में मुकाबला
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बनने के लिए चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। वे अपनी दावेदारी पेश करने के लिए इस सप्ताह संगठन के 193 सदस्यों के राजदूतों के सवालों के उत्तर देंगे। यह संख्या 10 वर्ष पहले जब एंटोनियो गुटेरस का संयुक्त राष्ट्र प्रमुख महासचिव रूप में चयन हुआ था, तब की तुलना में काफी कम है।
एंटोनियो गुटेरस का दूसरा कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बेचेलेट मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के राजदूतों के समक्ष प्रश्नोत्तर सत्र में सबसे पहले शामिल होंगी। चार में से लातिन अमेरिका के तीन उम्मीदवार हैं। बेचेलेट के बाद अर्जेंटीना के संयुक्त राष्ट्र परमाणु प्रमुख राफेल मारियानो ग्रोसी का नंबर आएगा। संयुक्त राष्ट्र व्यापार प्रमुख रेबेका ग्रिंसपैन बुधवार को महासभा कक्ष में प्रश्नों का उत्तर देंगी और अंत में सेनेगल के पूर्व राष्ट्रपति मैकी पेश होंगे।
इस पद के लिए 2016 में 13 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी और मुकाबला काफी कड़ा था। उम्मीदवारों की संख्या कम होने का एक कारण यह है कि 2026 की दुनिया गहरे ध्रुवीकरण और संघर्षों से घिरी हुई है और मौजूदा परिस्थितियां वैश्विक माहौल से काफी अलग हैं।

ऑस्ट्रिया : नवजातों के उत्पाद में मिला चूहे मारने वाला जहर कंपनी ने वापस मंगाया
नवजातों के खाने के ब्रांड हिप्प ने ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य में अपने उत्पादों को बाजार से वापस मंगाया है। जांच के दौरान नवजातों के खाने के नमूनों में चूहे मारने का जहर पाया गया था। अधिकारियों के अनुसार, ऑस्ट्रिया के स्पार सुपरमार्केट में बेचे गए 5 महीने के बच्चों के गाजर और आलू के 190 ग्राम के जार में यह मिलावट पाई गई है। हिप्प ने स्पष्ट किया कि यह उत्पाद की गुणवत्ता की कमी नहीं, बल्कि एक आपराधिक कृत्य है जिसकी जांच जारी है। बुर्गेनलैंड पुलिस ने बताया कि संदिग्ध जार के नीचे लाल घेरे वाला सफेद स्टिकर हो सकता है। ग्राहकों को ढक्कन खुला होने या अजीब गंध आने पर सावधानी बरतने को कहा गया है।
लेबनान में शांति सैनिक पर हमला, UN की कड़ी निंदा
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लेबनान में शांति सैनिक पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। यह हमला लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) के जवानों पर हुआ, जिसमें फ्रांस के एक सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षा परिषद ने कहा कि शांति सैनिकों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है और इसके दोषियों को जल्द सजा मिलनी चाहिए। परिषद ने इस घटना की तुरंत जांच कराने की मांग भी की है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे हमले युद्ध अपराध हो सकते हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला गैर-सरकारी संगठन, संभवतः हिजबुल्ला द्वारा किया गया। यह घटना उस समय हुई जब इलाके में 10 दिन का संघर्ष विराम लागू था। संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और युद्धविराम का पालन करने की अपील की है।

जनरल द्विवेदी को फोर्ट शाफ्टर में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
जनरल उपेंद्र द्विवेदी, सेना प्रमुख, को अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र की अपनी मौजूदा यात्रा के दौरान हवाई के फोर्ट शाफ्टर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने जनरल रोनाल्ड पी. क्लार्क, कमांडिंग जनरल और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। सेना प्रमुख ने ओआहू द्वीप का हवाई दौरा भी किया, जिससे उन्हें प्रशिक्षण प्रणाली और बहु-क्षेत्रीय परिचालन तत्परता की जानकारी मिली।

#GeneralUpendraDwivedi, #COAS, was accorded a Guard of Honour at Fort Shafter, Hawaii, during his ongoing visit to United States Army Pacific. He held discussions with General Ronald P. Clark Commanding General @USARPAC, and other senior leaders, focusing on strengthening… pic.twitter.com/yjILCWL8Bo
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 21, 2026
कराची में अमेरिकी दूतावास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को जेल
कराची में अमेरिकी दूतावास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को अदालत ने जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान शरजील अकबर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसने फोन पर धमकी दी थी कि उसने दूतावास के पास बम लगा दिया है। इस मामले में कराची की अदालत के मजिस्ट्रेट इमानुल्लाह फुल्पोटो ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई विदेशी सुरक्षा सेल के एक इंस्पेक्टर की शिकायत के बाद की गई। शिकायत के मुताबिक, 15 अप्रैल को दूतावास के स्टाफ को एक धमकी भरा फोन आया था। इसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाकर इलाके की तलाशी ली गई, लेकिन वहां कोई विस्फोटक नहीं मिला।
पुलिस ने आरोपी को कराची के वेस्ट व्हार्फ रोड से पकड़ा और उसके खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का 1 मार्च को अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले से कोई संबंध है या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X