फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pokhara Crash Human Error May Be Reason for Pokhara Plane Crash Preliminary Investigation Report Revealed

Pokhara Crash: मानवीय चूक हो सकती है पोखरा विमान दुर्घटना की वजह, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 17 Feb 2023 09:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Feb 2023 09:55 AM IST
सार

‘यति एयरलाइंस’ के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने पिछले महीने 15 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

विज्ञापन
Pokhara Crash Human Error May Be Reason for Pokhara Plane Crash Preliminary Investigation Report Revealed
नेपाल विमान हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल में पिछले महीने हुई विमान दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में मानवीय चूक की वजह से हादसा होने की आशंका जताई गई है। नेपाल के पर्यटन, संस्कृति और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की गई है।

विज्ञापन

Pokhara Crash Human Error May Be Reason for Pokhara Plane Crash Preliminary Investigation Report Revealed
नेपाल विमान हादसा - फोटो : Twitter

विमान 15 जनवरी को हुआ था क्रैश
‘यति एयरलाइंस’ के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने पिछले महीने 15 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pokhara Crash Human Error May Be Reason for Pokhara Plane Crash Preliminary Investigation Report Revealed
Nepal Crash

72 लोग विमान में सवार थे
दुर्घटना के समय चालक दल के चार सदस्यों समेत 72 लोग विमान में सवार थे। इनमें 55 नेपाली नागरिक, पांच भारतीय सहित 15 विदेशी नागरिक शामिल थे। बचाव अधिकारियों को 71 शव मिले हैं, जबकि अन्य लापता यात्रियों को भी मृत माना जा रहा है।

विज्ञापन

Pokhara Crash Human Error May Be Reason for Pokhara Plane Crash Preliminary Investigation Report Revealed
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
पांच भारतीयों की हुई थी पहचान
भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22), अनिल कुमार राजभर (27) सोनू जायसवाल (35) और संजय जायसवाल के तौर पर हुई थी। ये सभी उत्तर प्रदेश के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed