Rahul Gandhi: कोलंबिया में बिक रहीं भारतीय बाइक्स की राहुल ने की तारीफ, बोले- नवाचार से जीत रहीं कंपनियां
दक्षिण अमेरिका दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कोलंबिया में बजाज, हीरो और टीवीएस की सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां इनोवेशन से दुनिया में नाम कमा रही हैं, न कि भाई-भतीजावाद से। ईआईए यूनिवर्सिटी में उन्होंने चंद उद्योगपतियों के बढ़ते दबदबे को भारत के लिए खतरा बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण अमेरिका के चार देशों के दौरे पर हैं। इस दौरान जब वे कोलंबिया पहुंचे तब वहां उन्होंने भारतीय दोपहिया वाहन कंपनियों बजाज, हीरो और टीवीएस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों की सफलता दिखाती है कि भारतीय कंपनियां इनोवेशन (नवाचार) के दम पर जीत सकती हैं, न कि भाई-भतीजावाद से।
बता दें कि राहुल गांधी ने कोलंबिया की सड़कों पर बजाज पल्सर मोटरसाइकिल के सामने खड़े होकर एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। साथ ही लिखा कि बजाज, हीरो और टीवीएस को कोलंबिया में इतना अच्छा प्रदर्शन करते देखकर गर्व महसूस हो रहा है। यह दर्शाता है कि भारतीय कंपनियां साठगांठ वाले पूंजीवाद से नहीं, बल्कि नवाचार से सफलता हासिल कर सकती हैं।
Proud to see Bajaj, Hero & TVS do so well in Colombia.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 3, 2025
Shows Indian companies can win with innovation, not cronyism.
Great job 👍 pic.twitter.com/174HNbF58X
ये भी पढ़ें:- Ladakh Violence: सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं पत्नी गीतांजलि, पति की NSA के तहत गिरफ्तारी को दी चुनौती
ईआईए यूनिवर्सिटी में संबोधन के दौरान क्या बोले थे राहुल?
इससे पहले गुरुवार को अपने कोलंबिया दौरे के दौरान राहुल गांधी ने ईआईए यूनिवर्सिटी में आयोजित एक सेमिनार 'द फ्यूचर इड टूडे' को संबोधित भी किया था। जहां उन्होंने लोकतंत्र और उद्योगजगत के बारे में बातचीत की थी। साथ ही दावा किया था कि मौजूदा समय में भारत में ‘लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला’ हो रहा है, लेकिन यह एक ऐसा बड़ा जोखिम है जिससे देश को पार पाना होगा। साथ ही राहुल ने ये भी कहा था कि भारत में कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों का पूरा अर्थव्यवस्था पर कब्जा होता जा रहा है, जो खतरनाक है।
उन्होंने कहा कि भारत एक जटिल लेकिन विविधता भरा देश है। यहां अलग-अलग धर्म, भाषाएं और परंपराएं हैं। यह देश अपने लोगों के बीच एक संवाद है और उस संवाद के लिए लोकतंत्र सबसे जरूरी माध्यम है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत की ताकत चीन से अलग है। चीन की तरह भारत में लोगों को दबाकर तानाशाही शासन नहीं चलाया जा सकता। हमारा देश उस तरह की प्रणाली को स्वीकार नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें:- आरबीआई का सर्वे: महंगाई को लेकर लोगों की चिंता घटी, आने वाले महीनों में आमजन के लिए जागी राहत की उम्मीद
भारत की आध्यात्मिक विरासत की भी चर्चा
राहुल गांधी ने भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं और विचारधारा को आज के दौर में भी बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि भारत की सोच और परंपराएं दुनिया को बहुत कुछ दे सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत के लोकतंत्र पर बड़ा हमला हो रहा है, जो एक गंभीर खतरा है। अगर देश की विविध आवाज़ों को जगह नहीं दी गई, तो हम आगे नहीं बढ़ सकते।