सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Epstein Files Trump name appears in Epstein-related revelations woman's claim he abused her teenager

Epstein Files: एपस्टीन से जुड़े नए खुलासे में ट्रंप का नाम, महिला का दावा किशोरावस्था में उसके साथ किया शोषण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Fri, 06 Mar 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

एपस्टिन फाइल्स में नए खुलासे में एक महिला ने डोनाल्ड ट्रंप पर किशोरावस्था में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। व्हाइट हाउस ने आरोपों को निराधार बताया, जबकि मामले पर राजनीतिक विवाद बढ़ गया।

Epstein Files Trump name appears in Epstein-related revelations  woman's claim he abused her teenager
एपस्टीन फाइल्स में एक बार फिर ट्रंप का नाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 

Trending Videos

एपस्टीन फाइल्स को लेकर हुए खुलासों ने पूरी दुनिया को एक घिनौने राज से अवगत कराया। जब-जब इस मामले में नए खुलासे और नाम सामने आते हैं, वह सभी को चौंका देने वाले होते हैं। बड़े से बड़े हस्तियों से लेकर नेता और अभिनेता सभी पर इस मामले में आरोप लगे हैं। न्याय विभाग ने गुरुवार को इस मामले में एक महिला के साथ साक्षात्कार के बाद कुछ और बातें सामने आई हैं। साक्षात्कार को तीन भाग में जारी किया गया है, जिसमें महिला ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह खुलासा न्याय विभाग की तरफ से ऐसे समय पर किया गया है जब डेमोक्रेट्स उस पर राष्ट्रपति से जुड़ी सामग्री छिपाने का आरोप लगा रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया। साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़े कई दावे किए गए हैं।

साक्षात्कार में ट्रंप से जुड़े पांच सबसे महत्वपूर्ण दावे

किशोरी ने लगाया यौन शोषण का आरोप


महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि जब वह 13 से 15 वर्ष की थी, तो एपस्टीन एक बार उसे न्यूयॉर्क या न्यू जर्सी ले गया था। वहां एक बड़ी इमारत में उसकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रम्प से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार कथित यौन शोषण से पहले ट्रम्प ने कमरे में मौजूद सभी लोगों को बाहर जाने के लिए कहा। महिला ने अपना बचाव करते हुए ट्रम्प को काट लिया। जिसके बाद लोग कमरे में आ गए। महिला ने बताया कि इसके बाद ट्रम्प दो बार फिर उससे मिले। लेकिन उसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई।

ट्रम्प और एपस्टीन के बीच ब्लैकमेल का दावा

महिला ने आगे आरोप लगाया कि उसने एपस्टीन और ट्रम्प के बीच बातचीत को सुना था। उसने एपस्टीन और ट्रम्प के बीच ब्लैकमेल को लेकर हुई बातचीत सुनी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि ट्रम्प ने 'कैसिनो के माध्यम से पैसे की हेराफेरी' के बारे में बात की थी और आरोप लगाया कि एपस्टीन के ब्लैकमेल के बारे में उनके करीबी लोगों को पता था।

ट्रम्प और एपस्टीन के बीच ईर्ष्या के आरोप

महिला ने आगे गवाही में बताया कि उसने दोनों पुरुषों के बीच तनाव महसूस किया। उसने दावा किया कि ट्रम्प कभी-कभी एपस्टीन से जलते थे। हालांकि सार्वजनिक रूप से वे एक जैसा व्यवहार करते थे। गवाही के अनुसार, कथित तौर पर दोनों ने लड़कियों के बारे में बात करते समय 'ताजा मांस', 'कलंकित' और 'निष्पक्ष' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

अश्लील तस्वीरों से जुड़े ब्लैकमेल के आरोप

गवाह ने आरोप लगाया कि एपस्टीन ने यौन संबंधों के दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें लीं और बाद में तस्वीरों से उसकी मां को ब्लैकमेल किया। महिला ने बताया कि एपस्टीन और उसके सहयोगी जिम एटकिंस ने तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसकी मां को रियल एस्टेट कंपनी से पैसे निकालकर तस्वीरों के बदले देने पड़े। जिसके कारण उसकी मां को जेल जाना पड़ा।

एपस्टीन के नेटवर्क और दुर्व्यवहार के बारे में आरोप

महिला ने दावा किया कि एपस्टीन ने उसके साथ छह से बीस बार यौन शोषण किया था। और कभी-कभी अन्य धनी पुरुष भी मौजूद थे। महिला ने दावा किया कि एपस्टीन इन मुलाकातों के दौरान उन्हें नशा करता था। कभी-कभी उसे नई लड़कियों को भर्ती करने के लिए भी भेजा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed