फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किम जोंग-उन की वो बातें जो आपको नहीं पता होंगी

Tue, 12 Jun 2018 04:13 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Tue, 12 Jun 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
know the interesting facts about Kim Jong Un

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन की तस्वीरें दुनियाभर के अखबारों में अक्सर छाई रहती हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी अब तक दुनिया के लिए एक रहस्य की तरह है। उदाहरण के लिए, दुनिया अभी भी ये नहीं जानती है कि किम जोंग-उन की उम्र क्या है, लेकिन उनके सहपाठी और उत्तर कोरिया छोड़कर भागे हुए लोग उनके निजी जीवन के बारे में अहम जानकारियां देते रहते हैं। ऐसी ही जानकारियों से निकली हैं किम जोंग-उन के बारे में पांच अहम बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे-

राजकुमारों जैसी लेकिन अकेली जिंदगी

know the interesting facts about Kim Jong Un
- फोटो : KCNA

विशेषज्ञों के मुताबिक, किम जोंग-उन का जन्म 1982 से 1983 के बीच हुआ होगा और उनका बचपन राजकुमारों की तरह बीता है। एनके लीडरशिप वॉच नाम की वेबसाइट के निदेशक माइकल मेडन ने बीबीसी को बताया है, "वे बड़े-बड़े बंगलों में रहते थे, उन्होंने एक विलासता से भरी जिंदगी जी है लेकिन एक तरह के अकेलेपन के साथ।" किम-जोंग-उन के पिता किम जोंग-उल के पूर्व सुरक्षाकर्मी ने अमेरिकी न्यूज ग्रुप एबीसी के साथ बात करते हुए भी इसी तरह का वर्णन किया था। साल 2017 में टोरंटो में ली कहते हैं, "मैं बहुत तनाव में था, उनके साथ खेलने के लिए कोई हमउम्र नहीं था। वहां पर सभी व्यस्क थे जो उन्हें शिक्षा देते थे और उनके साथ खेलते थे।" उत्तर कोरियाई सरकार ने किम जोंग-उन की जो तस्वीरें जारी की हैं, उनमें वह बेहद छोटी उम्र से ही सैन्य पोशाक में दिखाई देते हैं जो उनके पद की पहचान बताती है। मेडन कहते हैं, "किम के परिवार में किसी से उनकी आज्ञा के बिना कोई संपर्क नहीं कर सकता था। इसकी सजा जेल या मौत थी। उन्हें बच्चों की सुरक्षा करनी होती थी क्योंकि उनका अपहरण किया जा सकता था।"

स्विटजरलैंड में हुई पढ़ाई

know the interesting facts about Kim Jong Un

किम जोंग-उन ने अपनी पढ़ाई स्विटजरलैंड की बर्फीली वादियों में स्थित एक जर्मन स्कूल से की। साल 1996 से 2000 तक किम जोंग-उन की पढ़ाई यूरोप में हुई। शुरुआत में वह अपनी मौसी के साथ के साथ रहे जो साल 1998 में अमेरिका चली गईं। और एक दूसरा नाम धारण कर लिया। इस दौरान किम ने एक उपनाम के साथ अपनी जिंदगी जी। द वॉशिंगटन पोस्ट के साथ इंटरव्यू में उनकी मौसी को यंग सक ने कहा है, "वह समस्याएं पैदा करने वाला बच्चा नहीं था लेकिन वह चिड़चिड़ा था और उसमें सहनशीलता की कमी थी।" किम के साथ पढ़ने वाले कहते हैं कि वे लोग उसे दूतावास में काम करने वाले किसी कर्मचारी का बच्चा समझते थे, वह शर्मीला लेकिन एक अच्छा दोस्त था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबॉल के प्रति दीवानगी

know the interesting facts about Kim Jong Un

एक समय में किम जोंग-उन के साथ बास्केटबॉल खेलने वाले मार्को इमहॉफ कहते हैं, "वह ज्यादातर समय एक शर्मीले लड़के की तरह रहते थे लेकिन बास्केटबॉल खेलते हुए वह आक्रामक हो जाते थे लेकिन एक सकारात्मक अंदाज में।" किम अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के दीवाने हुआ करते थे और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता बनने के बाद भी बास्केटबॉल के प्रति उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। अमेरिकी खिलाड़ी डेनिस रोडमेन कई बार उत्तर कोरिया की यात्रा कर चुके हैं और दोनों के बीच की दोस्ती विवादों के घेरे में रही है। रोडमेन ने एक टीवी कार्यक्रम द लेट शो में स्टीफन कोलबर्ट के साथ बात करते हुए कहा था, "मुझे समझ नहीं आता कि लोग कैसे ये कह देते हैं कि यह व्यक्ति पागल है। शायद ऐसा संभव हो लेकिन मैं इसे इस तरह नहीं देखता हूं।"

विज्ञापन

व्हिस्की और एनिमेशन फिल्में

know the interesting facts about Kim Jong Un

किम जोंग-उन की शराब पीने की आदत पर भी कई कयास लगाए जाते हैं। एनके लीडरशिप वॉच वेबसाइट के मुताबिक, किम जोंग-उन ने 15 साल की उम्र में शराब पीना शुरू किया था और वह भी जॉनी वॉकर व्हिस्की के साथ। माइकल मेडन बताते हैं, "उत्तर कोरियाई लोगों के लिए ये अस्वाभाविक बात नहीं है।" किम जोंग-उन के बारे में एनके लीडरशिप वॉच वेबसाइट कहती है कि उन्हें जापानी एनिमेशन फिल्में बेहद पसंद हैं और माइकल जेक्सन से लेकर मडोना का संगीत पसंद है। ऐसा बताया जाता है कि किम जोंग-उन की पसंद उनके पिता और बड़े भाई से उनमें आई है। किम के बड़े भाई किम जोंग-चोल को साल 2015 में लंदन में एक म्युजिक कंसर्ट के दौरान देखा गया था। यही नहीं, किम जोंग-उन ने छोटी उम्र से ही वाद्य यंत्र बजाना सीख लिया था और वह बेहतरीन अंदाज में गिटार बजाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed