सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia carried out drone and missile attacks in two Ukrainian cities many people died and injured

Russia-Ukraine War: रूस ने दो यूक्रेनी शहरों पर किया ड्रोन और मिसाइल हमला; तीन लोगों की मौत, 13 घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

रूस ने मंगलवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव और ओडेसा में ड्रोन और मिसाइल हमले किए। हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और दोनों शहरों में कम से कम 13 लोग घायल हो गए। कीव में ड्रोन हमलों से बचने के लिए लोगों ने मेट्रो स्टेशन में शरण ली। 

Russia carried out drone and missile attacks in two Ukrainian cities many people died and injured
रूस में यूक्रेन का हमला (फाइल) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

रूस ने मंगलवार सुबह यूक्रेन के दो शहरों- ओडेसा और कीव को निशाना बनाया। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में तीन लोगों की मौत हो घई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गए। ताजा हमले रूस द्वारा यूक्रेन पर लगभग 500 ड्रोन दागे जाने के कुछ घंटों बाद हुए। यूक्रेन और पश्चिमी अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि 1 जून को रूसी हवाई ठिकानों पर यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के बाद रूस जवाबी कार्रवाई कर रहा है। 

Trending Videos


क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर के अनुसार, ताजा हमला दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में हुआ। इस हमले में प्रसूति अस्पताल और आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि रूसी हमले में शहर में दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: निजी अनुवांशिक डेटा को ग्राहकों की अनुमति के बिना बेचने पर रोक की मांग, कई राज्यों ने दायर किया मुकदमा

कीव पर हुए हमले में चार लोग घायल हुए
दूसरा ड्रोन हमला यूक्रेन की राजधानी कीव में हुआ। पत्रकारों ने घंटों तक शहर के चारों ओर विस्फोट और ड्रोन की गड़गड़ाहट सुनी। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि राजधानी पर हुए हमले में चार लोग घायल हो गए। हमलों के दौरान कीव में कई जगहों पर धुआं उठता दिखा। लोग डर के कारण मेट्रो स्टेशनों में जाकर छिप गए।

मेट्रो स्टेशन में छिपने वालों ने कहा-
अपने 8 महीने के बेटे के साथ मेट्रो स्टेशन में छिपी नीना नोसीवेट्स ने कहा कि मैं कोशिश करती हूं कि डरने के बजाय सब कुछ चुपचाप सह लूं, जैसे कोई चूहा छुप जाता है। अपने बच्चे का ध्यान भटकाने की कोशिश करती हूं ताकि उसे कम डर लगे। एक और निवासी क्रिस्टीना सेमक ने कहा कि धमाके की आवाज सुनकर वह डर गईं और रात 2 बजे मेट्रो स्टेशन की ओर भागीं।

ये भी पढ़ें: Israel: ग्रेटा थनबर्ग को इस्राइल ने हिरासत में लिया, दिखाई गई हमास की बर्बरता की डॉक्यूमेंट्री

ड्रोन का मलबा गिरने से कीव के चार जिलों में लगी आग
कीव शहर के सैन्य प्रशासन ने बताया कि कई ड्रोन को मार गिराया गया। ड्रोन का मलबा आवासीय भवनों और गोदामों की छपों पर गिरने के बाद कम से कम चार जिलों में आग लग गई। 25 वर्षीय वासिल पेसेंको ने हमले में क्षतिग्रस्त हुई अपनी रसोई में खड़े होकर बताया कि मैं बिस्तर पर लेटा हुआ था और सोच रहा था कि शायद ये ड्रोन इस बार भी निकल जाएंगे, लेकिन तभी एक ड्रोन हमारे घर के बहुत पास आ गया और बड़ा धमाका हो गया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed