फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia limited military campaign nato warning dutch intelligence report ukraine war europe security concerns

खुफिया रिपोर्ट में खुलासा: यूक्रेन युद्ध खत्म होने के बाद किसी नाटो देश पर हमला कर सकता है रूस, कर रहा तैयारी?

Mon, 29 Jun 2026 09:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टर्डम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टर्डम Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Jun 2026 09:58 PM IST
सार

डच खुफिया रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि यूक्रेन युद्ध खत्म होने के एक साल के भीतर रूस किसी नाटो देश पर सीमित हमला कर सकता है, क्योंकि वह यूरोप के साथ लंबे समय तक टकराव की तैयारी कर रहा है। पढ़िए रिपोर्ट- 

विज्ञापन
russia limited military campaign nato warning dutch intelligence report ukraine war europe security concerns
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

विस्तार

डच रक्षा मंत्रालय की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस, यूक्रेन युद्ध खत्म होने के एक साल के भीतर नाटो के किसी सदस्य देश के खिलाफ सीमित सैन्य कार्रवाई कर सकता है।यह जानकारी सोमवार को नीदरलैंड की वार्षिक रक्षा नीति दस्तावेज़ में जारी की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस लंबे समय तक यूरोप के साथ टकराव की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

russia limited military campaign nato warning dutch intelligence report ukraine war europe security concerns
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
एक साल के भीतर हमला रूसी हमला संभव: रिपोर्ट
मंत्रालय के अनुसार, रूसी सेना की तैयारियां बताती हैं कि मॉस्को यूरोप के साथ लंबे समय तक तनाव के लिए खुद को तैयार कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सबसे खराब स्थिति में (यूक्रेन) युद्ध खत्म होने के एक साल के भीतर नाटो देशों पर सीमित हमला संभव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा रणनीति पर दोबारा विचार कर रहे यूरोपीय देश
यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब यूरोपीय देश रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के चलते अपनी सुरक्षा रणनीति पर फिर से विचार कर रहे हैं। 7 से 8 जुलाई को अंकारा में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में भी रूस से पैदा खतरे और सामूहिक रक्षा को मजबूत करने पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

russia limited military campaign nato warning dutch intelligence report ukraine war europe security concerns
मार्क रूटे, महासचिव, नाटो - फोटो : एएनआई (फाइल)
नाटो प्रमुख ने पहले ही किया था आगाह
नाटो प्रमुख मार्क रूटे भी पहले कह चुके हैं कि रूस अगले कुछ वर्षों में नाटो के खिलाफ सैन्य ताकत का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूरोप इस समय युद्ध और शांति के बीच एक अस्पष्ट स्थिति में है, जहां सैन्य तैयारी और नई तकनीक पर तुरंत निवेश जरूरी है।

ये भी पढ़ें: अरुणाचल: बाढ़ से 12 जिलों के हजारों लोग प्रभावित, तीन की मौत; स्थिति की समीक्षा के बाद सीएम ने क्या कहा?

russia limited military campaign nato warning dutch intelligence report ukraine war europe security concerns
रूस-यूक्रेन जंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई (फाइल)
रूसी हमलों में 11 नागरिकों की मौत
यूक्रेन में भी युद्ध तेज होता जा रहा है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी मिसाइलों और ड्रोन हमलों में 11 नागरिकों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए, जिसके बाद उन्होंने यूरोप से मजबूत वायु रक्षा प्रणाली विकसित करने की अपील की।

सैन्य क्षमता बढ़ा रहा रूस
विशेषज्ञों का मानना है कि भारी नुकसान के बावजूद रूस अपनी सैन्य क्षमता को फिर से मजबूत कर रहा है, ड्रोन उत्पादन बढ़ा रहा है और अपनी सेना को पुनर्गठित कर रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में वह नाटो के लिए फिर से बड़ा खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed