सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia sent record number of drones into Ukraine overnight, official says, News in Hindi

Russia-Ukraine War: रूस ने बीती रात यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला; 355 ड्रोन, नौ क्रूज मिसाइल दागीं

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 26 May 2025 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Russia-Ukraine War: एक यूक्रेनी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन पर रातों-रात किया गया रूसी ड्रोन हमला तीन साल के युद्ध का सबसे बड़ा हमला था। मामले में यूक्रेनी वायु सेना के संचार विभाग के प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि रूसी बमबारी में 355 ड्रोन शामिल थे।

Russia sent record number of drones into Ukraine overnight, official says, News in Hindi
रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

रूस ने बीती रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, करीब 355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल रूस की तरफ से कीव और अन्य क्षेत्रों में दागे गए। इस रूसी हमले की जानकारी देते हुए यूक्रेनी वायु सेना के संचार विभाग के प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि रूसी बमबारी में 355 ड्रोन शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि कुछ नागरिक घायल हुए हैं। किसी की मौत की तत्काल सूचना नहीं मिली।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Russia: राष्ट्रपति पुतिन का हेलीकॉप्टर ही यूक्रेनी ड्रोन हमले के निशाने पर था, रूस के शीर्ष कमांडर का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को हमले में मार गए 12 लोग
वहीं इससे पहले शनिवार की रात को, यूक्रेनी राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों में रूस के ड्रोन और मिसाइलों के संयुक्त हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने इसे युद्ध के दौरान रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला बताया। फिलहाल रूसी अधिकारियों की ओर से इस हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

यह भी पढ़ें - Trump: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अगले दो दिनों में हो सकता है बड़ा एलान, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत

कुछ दिन पहले यूक्रेन ने किया था ड्रोन हमला
इससे पहले रूसी सेना के कमांडर ने दावा किया है कि 20 मई को रूस के कुर्स्क क्षेत्र के दौरे के समय यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन हमला किया। उस दौरान राष्ट्रपति पुतिन का हेलीकॉप्टर ही हमले के केंद्र में था। रूसी सेना की एयर डिफेंस डिवीजन के कमांडर यूरी दाशकिन ने यह दावा किया है। दाशकिन ने रूसी मीडिया से बातचीत में बताया कि 'राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए हमने लगातार हवाई सुरक्षा की लड़ाई लड़ी। यूक्रेन के ड्रोन हमले का निशाना राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर ही था।' कमांडर ने दावा किया कि राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर पर 46 ड्रोन से हमला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed