{"_id":"63645612b3cabd49dc0c972f","slug":"russia-ukraine-crisis-claims-ukraine-attacked-zaporizhia-power-plant-fears-of-nuclear-accident-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine Crisis: रूस का दावा- यूक्रेन ने जपोरिझिया पावर प्लांट पर किया हमला, परमाणु हादसे की आशंका बढ़ी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine Crisis: रूस का दावा- यूक्रेन ने जपोरिझिया पावर प्लांट पर किया हमला, परमाणु हादसे की आशंका बढ़ी
Fri, 04 Nov 2022 05:30 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, कीव/मॉस्को।
एजेंसी, कीव/मॉस्को।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 04 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
यूक्रेन संकट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने जपोरिझिया स्थिति न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा हमला किया है। हमले की वजह से प्लांट यूक्रेनी ग्रिड से कट गया है। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, यूरोप के सबसे बड़े इस पावर प्लांट से बिजली का उत्पादन तो पहले ही बंद किया जा चुका है, लेकिन यहां मौजूद परमाणु ईंधन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए भी बिजली की जरूरत होती है।
विज्ञापन
रूस का आरोप है कि यूक्रेन बार-बार इस प्लांट को अपने ग्रिड से काटने के लिए हमला कर रहा है, ताकि परमाणु हादसा हो और इसके लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया जा सके। बृहस्पतिवार को भी यूक्रेन ने इसी मकसद से हमला किया, जिससे प्लांट फिर ग्रिड से हट गया है। जाहिर है इससे परमाणु हादसे की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन