सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis : Ukraine's big counterattack in the eastern sector targeted 17 targets of Russia

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन का पूर्वी क्षेत्र में बड़ा पलटवार रूस के 17 ठिकानों पर साधा निशाना

न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 09 Nov 2022 06:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन में जिस तरह रूसी सेना लगातार हमले कर रही है उससे पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। यूक्रेन ने इसके लिए रूस को युद्ध अपराध का दोषी ठहराया जबकि रूसी अफसरों ने इसके लिए यूक्रेनी तोड़फोड़ को जिम्मेदार माना है।

Russia Ukraine Crisis : Ukraine's big counterattack in the eastern sector targeted 17 targets of Russia
रूस यूक्रेन संघर्ष। - फोटो : @UNICEF_UA
विज्ञापन

विस्तार

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन ने रूसी सेना के खिलाफ बड़ा धावा बोलते हुए देश के पूर्वी क्षेत्र में रूसी सैनिकों के 17 ठिकानों पर हमला कर दिया है। इस हमले में रूसी सैन्य उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचाने की बात यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने बताई है। यूक्रेन के पलटवार से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तगड़ा झटका लगा है। दूसरी तरफ, यूक्रेन ने रूस पर दक्षिणी शहर खेरसान में खाली घरों को लूटने और सड़क पर लड़ाई के लिए सामान्य नागरिकों के लिबास में सैनिकों के कब्जा करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने कहा है कि यह युद्ध की सबसे महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक होगी।

Trending Videos


कीव इंडिपेंडेंट की पोस्ट के मुताबिक, जनरल स्टाफ ने बताया कि यूक्रेन की सेना ने रूसी सैनिकों और सैन्य उपकरणों, पांच कमांड पोस्ट और लुहांस्क व दोनेस्क क्षेत्र में एक रूसी गोला बारूद डिपो के साथ 17 क्षेत्रों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिक दोनेस्क ओब्लास्ट में क्रास्नोहोरिवका, बखमुत, इवानह्रद, ओपितने, क्लिश्चिव्का, मैरींका, पावलिवका, वोदाने और मेयर्स्क में मौजूद थे। वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ द स्टडी ऑफ वॉर (आईएसडब्ल्यू) ने कहा कि यूक्रेन में रूसी विफलताओं से सैनिकों और उनके परिवारों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रूस ने खेरसान पर दोबारा कब्जा करने के लिए यूक्रेनी हमले की प्रत्याशा में नागरिकों को बाहर निकलने के आदेश दिए हैं। इन इलाकों पर रूसी सेना ने फरवरी में किए हमले के बाद कब्जा किया है। दोनों पक्षों ने माना कि करीब तीन लाख की युद्ध पूर्व की आबादी वाले खेरसान में गत 48 घंटों में बिजली और पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। 

खेरसान से जबरन निर्वासन को यूक्रेन ने बताया युद्ध अपराध
कीव ने खेरसान क्षेत्र को खाली कराने को जबरन निर्वासन तथा युद्ध अपराध बताया है। जबकि मॉस्को का कहना है कि वह निवासियों को सुरक्षित जगहों पर भेज रहा है। यूक्रेन ने आरोप लगाया कि घरों को खाली कराते वक्त रूसी सेना वहां बुरी तरह से लूटपाट कर रही है और कई जगहों पर चोरी भी की शिकायतें भी आ रही हैं। यूक्रेनी सेना के मुताबिक, करीब 100 दिव्यांग बच्चों को खेरसान क्षेत्र के निप्रियानी में एक चिकित्सा सुविधा से मॉस्को क्षेत्र में ले जाया गया है। 

रूस-अमेरिका में हो सकती है पहली परमाणु वार्ता
मॉस्को। रूसी समाचार पत्र कोमर्सेंट ने बताया कि रूस और अमेरिका पहली बार सामरिक परमाणु हथियारों पर बातचीत कर सकते हैं। अखबार ने मामले पर जारी चर्चा से परिचित चार स्रोतों के हवाले से यह जानकारी दी है। इस जानकारी के मुताबिक, रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में अपना सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से रणनीतिक स्थिरता पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत को रोक दिया है। यह वार्ता मध्य-पूर्व में संभव है।

उ. कोरिया ने रूस को गोला बारूद की आपूर्ति करने के आरोपों को लेकर अमेरिका पर साधा निशाना
सियोल। उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर रूस को हथियार पहुंचाने की ‘मनगढ़ंत कहानी’ बनाने का मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि उसने रूस को कभी भी गोला बारूद नहीं दिए। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने उत्तर कोरिया पर गुप्त रूप से रूस को गोला-बारूद की आपूर्ति का आरोप लगाया था। उत्तर कोरिया ने कहा, हम अमेरिकी कदमों को देश की छवि खराब करने के शत्रुतापूर्ण प्रयास के रूप में देखते हैं।

बिजली लाइनें नष्ट
यूक्रेन में जिस तरह रूसी सेना लगातार हमले कर रही है उससे पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। यूक्रेन ने इसके लिए रूस को युद्ध अपराध का दोषी ठहराया जबकि रूसी अफसरों ने इसके लिए यूक्रेनी तोड़फोड़ को जिम्मेदार माना है। अब तक 1.5 किमी बिजली लाइनें नष्ट हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed