सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Russia-Ukraine war : रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन महीने पूरे, 10 तस्वीरों में देखिए अब तक क्या-क्या हुआ, कौन जीत रहा और कौन पड़ा कमजोर?

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 25 May 2022 11:58 AM IST
सार

रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए तीन महीने पूरे हो गए। इस युद्ध में यूक्रेन के 4,200 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है। 5,500 से ज्यादा नागरिक घायल हैं। यूक्रेन का दावा है कि अब तक रूस के 29 हजार से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। आगे तस्वीरों में देखिए... जंग की शुरुआत से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ? 
 

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: What Happened in Russia-Ukraine War in Three Months See in 10 Photos
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए तीन महीने पूरे हो चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए तीन महीने पूरे हो गए। इस युद्ध में यूक्रेन के 4,200 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है। 5,500 से ज्यादा नागरिक घायल हैं। यूक्रेन का दावा है कि अब तक रूस के 29 हजार से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। आगे तस्वीरों में देखिए... जंग की शुरुआत से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ? 
loader

 
Trending Videos
Russia-Ukraine War: What Happened in Russia-Ukraine War in Three Months See in 10 Photos
रूसी वायुसेना ने यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले किए। - फोटो : अमर उजाला
जब कीव पर हवाई हमले होने लगे
23 फरवरी 2022 की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का एलान कर दिया। पुतिन ने अपने सैनिकों और वायुसेना के जवानों को रूस पर हमला करने का आदेश दे दिया। इसके चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी की तड़के सुबह अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे। रूस के इस हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Russia-Ukraine War: What Happened in Russia-Ukraine War in Three Months See in 10 Photos
यूक्रेन से लोग दूसरे देश जाने लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला
मैरियूपोल, डोनेस्क पर रूस का कब्जा
रूस अब तक यूक्रेन के मैरियूपोल, डोनेस्क शहर पर कब्जा कर चुका है। इसे वापस पाने के लिए यूक्रेन ने पूरी ताकत झोंक दी। लुहांस्क में भी काफी हद तक रूसी सेना का कब्जा हो चुका है। खारकीव में भी दोनों देशों के बीच जंग जारी है। नए शहरों पर कब्जा करने के साथ-साथ रूसी सैनिक अपने इलाकों की रक्षा में जुटी यूक्रेनी सेनाओं पर तोप से गोले बरसा रहे हैं। उन पर रॉकेटों से भी हमला हो रहा है। रूस इस वक्त दो तरफ से हमला कर रहा है। उत्तर में आइजम और पश्चिम में सेवेरदोनेत्स्क से। 
 
Russia-Ukraine War: What Happened in Russia-Ukraine War in Three Months See in 10 Photos
यूक्रेन की महिलाएं भी सेना में शामिल हो गईं हैं। - फोटो : अमर उजाला
यूक्रेन की मदद को कई देशों ने बढ़ाया हाथ
रूसी हमले के विरोध में अमेरिका समेत दुनिया के कई देश यूक्रेन के साथ आ गए। अभी दुनिया के 80 से ज्यादा देशों से अलग-अलग तरह से मिल रही मदद है। इनमें 31 देश ऐसे हैं, जो यूक्रेन को घातक हथियार और मिसाइलें दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Russia-Ukraine War: What Happened in Russia-Ukraine War in Three Months See in 10 Photos
रूस का मुकाबला करने के लिए कई देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
रूस और यूक्रेन में कौन कितना ताकतवर? 
आंकड़ों पर नजर डालें तो डिफेंस के क्षेत्र में रूस दुनिया का दूसरा सबसे मजबूत देश है। रूस से आगे सिर्फ अमेरिका है। वहीं, यूक्रेन 22वें स्थान पर है। रूस के पास नौ लाख से ज्यादा एक्टिव जवान हैं, जबकि 20 लाख जवान रिजर्व हैं। यूक्रेन के पास दो लाख एक्टिव और नौ लाख रिजर्व जवान हैं। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed