सब्सक्राइब करें

शौक बड़ी चीज: बर्गर खाने के लिए खर्चे लाखों रुपये, गर्लफ्रेंड को लेकर ऐसे पहुंचा रेस्तरां

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 05 Dec 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Russian millionaire booked helicopter ride  to eat a burger
बर्गर - फोटो : Social media

अक्सर सुना होगा कि शौक बड़ी चीज है। रूस में रहने वाले एक अरबपति ने अपने शौक को पूरा करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए। रूस के अरबपति विक्टर मार्टिनोव को बर्गर खाने की इच्छा हुई, तो वह हेलीकॉप्टर बुक कर रेस्तरां बर्गर खाने पहुंच गए।


33 वर्षीय विक्टर मार्टिनोव क्रीमीया में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टी मना रहे थे। इस दौरान उन्हें बर्गर खाने की इच्छा हुई। अरबपति विक्टर को नजदीक में बर्गर की कोई दुकान पसंद नहीं आई। इसके बाद उन्होंने दो घंटे के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया ताकि बर्गर खाने जा सकें। विक्टर हेलीकॉप्टर के जरिये क्रीमिया से करीब 450  किलोमीटर दूर क्रासनोडर तक का सफर तय कर मैकडोनाल्ड के रेस्तरां पहुंचे। विक्टर प्राइवेट याट के कारोबार में हैं।

Trending Videos
Russian millionaire booked helicopter ride  to eat a burger
विक्टर मार्टिनोव - फोटो : Social Media
अंग्रेजी बेवसाइट डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विक्टर मार्टीनोव ने रेस्तरां में बिग मैक, फ्रेंच फ्राइज और मिल्कशेक आदि का ऑर्डर किया। इसका बिल 49 पाउंड्स यानी करीब 4,859 रुपये आया। वहीं रेस्तरां तक पहुंचने के लिए विक्टर ने हेलीकॉप्टर राइड पर करीब दो लाख रुपये खर्च किए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Russian millionaire booked helicopter ride  to eat a burger
मैकडोनाल्ड - फोटो : Social Media
हेलीकॉप्टर किराये पर देने वाली कंपनी ने कहा कि इससे पहले कभी भी ऐसी बुकिंग नहीं आई थी, जब किसी व्यक्ति ने सिर्फ बर्गर खाने के लिए हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी हो।इसका वीडियो वायरल होने के बाद विक्टर ने कहा, ''मैं और मेरी गर्लफ्रेंड वहां के प्रॉपर आर्गेनिक फूड से थक गए थे और नॉर्मल मैक्सिकन फूड खाना चाहते थे, इसलिए हमने एक चॉपर लिया और क्रासनोडर के लिए उड़ान भरी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed