Russia-Ukraine War: ऑपरेशन स्पाइडर वेब के बाद यूक्रेन पर रूस के हमले तेज; कीव में चार लोगों की मौत, 20 घायल
यूक्रेन में रूसी हमले लगातार जारी हैं। रूस ने अब राजधानी कीव को निशाना बनाया है। रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में कीव में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हुए हैं। इससे एक दिन पहले, रूस ने यूक्रेन के उत्तरी शहर प्रिलुकी पर ड्रोन हमला किया था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑपरेशन स्पाइडर वेब के बाद, रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। रूस ने शुक्रवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि कई स्थानों पर खोज-बचाव अभियान जारी है।
दरअसल, ऑपरेशन स्पाइडर वेब के तहत यूक्रेन ने रूसी सैन्य हवाई अड्डों पर ड्रोन से हमले किए थे। यूक्रेन के इन हमलों से गुस्साए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूस इन हमलों का जवाब जरूर देगा, जिसके बाद से यूक्रेन में रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं।
ये भी पढ़ें: US: 'स्पेसएक्स बंद करेगा ड्रैगन अंतरिक्ष यान', टेस्ला के अनुबंधों में कटौती की ट्रंप की धमकी पर मस्क का एलान
कीव में एक साथ हुए कई विस्फोट
कीव सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह एक साथ कई विस्फोट हुए। यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने रूस के हमलों को रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते आसमान से गिरते मलबे से कई जिलों में आग लग गई।
नागरिकों से आश्रय लेने की अपील
स्थानीय अधिकारियों ने नागरिकों से आश्रय लेने की अपील की है। तकाचेंको ने टेलीग्राम पर लिखा कि हमारे वायु रक्षा दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हमें एक-दूसरे की रक्षा करनी चाहिए। हमें सुरक्षित रहना चाहिए।
दो स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ
तकचेंको ने कहा कि अधिकारियों ने कई जिलों में नुकसान की सूचना दी है। बचाव कर्मी भी कई स्थानों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोलोमेन्स्की जिले में, 16 मंजिला आवासीय इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लग गई। आपातकालीन सेवाओं ने अपार्टमेंट से तीन लोगों को निकाला, और बचाव अभियान जारी है। एक और आग धातु के गोदाम में लगी। उन्होंने कहा कि हमले में कीव में दो स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन कोई आग या चोट नहीं लगी।
ये भी पढ़ें: Russia vs UK: रूस ने ब्रिटिश काउंसिल को घोषित किया अवांछनीय संगठन, देशों की संप्रभुता कमजोर करने का लगाया आरोप
चेर्निहिव क्षेत्र में बिल्डिंग के पास फटा शाहेद ड्रोन
क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन प्रमुख दिमित्रो ब्रायजिन्स्की के अनुसार, उत्तरी चेर्निहिव क्षेत्र में एक शाहेद ड्रोन एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के पास फट गया, जिसके चलते बिल्डिंग के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं। उन्होंने बताया कि शहर के बाहर बैलिस्टिक मिसाइलों से भी विस्फोट किए गए हैं।
ट्रंप के बयान के कुछ घंटों बाद हुआ हमला
रूस का राजधानी कीव पर यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन और रूस को अलग करने और शांति की दिशा में आगे बढ़ने से पहले उन्हें 'थोड़ी देर के लिए लड़ने देना' बेहतर हो सकता है। ट्रंप ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात के दौरान बात की, जिन्होंने ट्रंप को 'दुनिया का प्रमुख व्यक्ति' बताया जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव डालकर रक्तपात को रोक सकता है।
प्रिलुकी में हुए ड्रोन हमले में हुई थी पांच लोगों की मौत
इससे पहले, रूस ने बृहस्पतिवार सुबह यूक्रेन के उत्तरी शहर प्रिलुकी में ड्रोन हमला किया था। रूस के इस हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल था, जिसकी उम्र एक साल थी। इस हमले में बच्चे की मां और दादी की भी मौत हो गई। इसके अलावा, रूस के ड्रोन हमलों में छह लोग घायल भी हो गए थे।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.