सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian missile-and-drones attack kills 2 people in Ukraine's capital News In Hindi

Russia-Ukraine War: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, दो लोगों की मौत; आठ घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 07 May 2025 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। रूस के इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई। 8 लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल है। 

Russian missile-and-drones attack kills 2 people in Ukraine's capital News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष दिन-प्रतिदिन और घातक होता हुआ जा रहा है। इसी बीच बुधवार तड़के रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

Trending Videos


बता दें कि यह हमला रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित 72 घंटे की अस्थायी युद्धविराम से ठीक पहले हुआ। यह युद्धविराम रूस की द्वितीय विश्व युद्ध में जीत (विक्ट्री डे) की 80वीं सालगिरह के अवसर पर गुरुवार से शनिवार तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान और PoK में तबाही का मंजर, कई आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद, तस्वीरें

यूक्रेन ने 11 ड्रोन मार गिराए
कीव शहर की सैन्य प्रशासन के अनुसार, शहर के ऊपर कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल और 28 ड्रोन देखे गए। इनमें से मिसाइल और 11 ड्रोन को मार गिराया गया। वहीं कीव के एक जिले में एक पांच मंजिला इमारत पर ड्रोन का मलबा गिरा, जिससे आग लग गई। आग लगने के कारण चार लोग  घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। हालांकि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही यूक्रेन में रूस के बढ़ते हमले को देखते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने विदेशी सरकारों से अनुरोध किया है कि वे इस परेड में अपने सैन्य प्रतिनिधियों को न भेजें।


एक दिन पहले यूक्रेन ने किया था हमला
गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को यूक्रेन ने रूस के करीब दर्जन भर इलाकों पर 100 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया, जिन्हें रूसी सेना ने बीच में ही रोक लिया। वहीं इस हमले के कारण मॉस्को के चारों बड़े हवाईअड्डों को अस्थायी रूप से उड़ानें रोकनी पड़ीं। इसके अलावा रूस के नौ अन्य क्षेत्रीय हवाईअड्डों पर भी कामकाज कुछ समय के लिए ठप हो गया।

ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: PAK पर भारत की स्ट्राइक को दुनियाभर की मीडिया ने कैसे देखा? US से लेकर कतर तक क्या चल रहा

सीमा के पास और अंदर तक हुए हमले
रूस की नागरिक उड्डयन एजेंसी रोसावियात्सिया और रक्षा मंत्रालय के अनुसार यूक्रेनी ड्रोन हमले रूस-यूक्रेन सीमा से लगे क्षेत्रों और रूस के अंदर तक हुए। जहां कुर्स्क क्षेत्र में दो लोग घायल हुए, जबकि वोरोनिज क्षेत्र में कुछ क्षति की जानकारी मिली थी। वहीं दूसरी ओर रूस ने भी यूक्रेन के खारकीव शहर पर रातभर में 20 ईरानी-निर्मित शाहिद ड्रोन से हमला किया, जिसमें 4 लोग घायल हुए और शहर के सबसे बड़े बाजार बाराबाशोवा में आग लग गई। खारकीव क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी ड्रोन और ग्लाइड बम से हमलों में 7 नागरिक घायल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed