{"_id":"68fa9cc6b903fc22d20f26e8","slug":"russian-president-vladimir-putin-reaction-to-new-us-sanctions-on-russia-news-in-hindi-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Vs Russia: राष्ट्रपति पुतिन ट्रंप की कार्रवाई से तिलमिलाए, कहा- अमेरिका का कदम दोस्ताना नहीं, चेतावनी भी दी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Vs Russia: राष्ट्रपति पुतिन ट्रंप की कार्रवाई से तिलमिलाए, कहा- अमेरिका का कदम दोस्ताना नहीं, चेतावनी भी दी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: लव गौर
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर एक और दौर के कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। जिस पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अमेरिका के इस कदम को अमित्रतापूर्ण बताते हुए कहा कि इससे वैश्विक तेल बाजार अस्थिर होंगे और अमेरिका को खुद नुकसान झेलना पड़ेगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
यूरोपीय संघ ने रूस पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, जो एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल उद्योग पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद बढ़ी हुई कार्रवाई का हिस्सा हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के इस कदम को 'बैर बढ़ाने वाली कार्रवाई' (unfriendly act) बताया और चेतावनी दी कि इससे वैश्विक तेल कीमतें बढ़ सकती हैं।
दावा-अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा
अमेरिका और यूरोप के ये प्रतिबंध रूस की आय और आपूर्ति को रोकने के प्रयास का हिस्सा हैं, ताकि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए पुतिन को वार्ता पर मजबूर किया जा सके। पुतिन ने स्वीकार किया कि अमेरिकी प्रतिबंधों के 'कुछ असर' होंगे, लेकिन रूस की अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मास्को में पत्रकारों से बात करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि गंभीर अमेरिकी प्रतिबंधों के रूस पर निश्चित परिणाम होंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि इनका उसकी अर्थव्यवस्था पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। पुतिन ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि रूसी तेल निर्यात पर अंकुश लगाने की कोशिश वैश्विक तेल बाजारों को अस्थिर कर देगी और अमेरिका के खिलाफ इसका उल्टा असर होगा।
मास्को दबाव के आगे नहीं झुकेगा-पुतिन
उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजारों में भेजे जाने वाले हमारे तेल और तेल उत्पादों की मात्रा में भारी कमी से कीमतें बढ़ेंगी। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को इसका असर महसूस होगा।इसी के साथ पुतिन ने अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा करते हुए इसे एक "अमित्र कार्रवाई" बताया, जो वाशिंगटन के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाएगी और कहा कि मास्को दबाव के आगे नहीं झुकेगा।
उन्होंने कहा, "अमेरिकी प्रशासन की ऐसी कार्रवाई निश्चित रूप से रूस-अमेरिका संबंधों को नुकसान पहुचाएगी। यह रूस पर दबाव बनाने की एक कोशिश है, लेकिन कोई भी स्वाभिमानी देश और स्वाभिमानी लोग दबाव में कोई फैसला नहीं लेते।"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस की प्रमुख तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। इसके एक दिन बाद यूरोपीय संघ ने भी ऊर्जा, शिपिंग और वित्तीय लेनदेन को निशाना बनाते हुए नए आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान किया है।
यूक्रेन को रूस की चेतावनी
इधर, रूसी नेता ने चेतावनी दी कि यूक्रेन के पश्चिम द्वारा आपूर्ति किए गए लंबी दूरी के हथियारों से रूस के अंदरूनी हिस्सों में हमला करने की कोई भी कोशिश तनाव को बढ़ाएगी और रूस की ओर से "बेहद गंभीर, बल्कि चौंकाने वाली" प्रतिक्रिया को जन्म देगी।
Trending Videos