सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shooting near White House sparks alarm security agencies on alert as search for suspect continues

US: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर; संदिग्ध की तलाश जारी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 05 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास रविवार तड़के गोलीबारी की खबर से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां एक संदिग्ध व्यक्ति और गाड़ी की तलाश कर रही हैं। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। व्हाइट हाउस में कामकाज सामान्य है, लेकिन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Shooting near White House sparks alarm security agencies on alert as search for suspect continues
व्हाइट हाउस (फाइल) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास रविवार तड़के गोलीबारी की घटना हुई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को आधी रात के बाद लाफायेट पार्क के पास गोलियां चलने की सूचना मिली थी। यह पार्क व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर में स्थित है।
Trending Videos


सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने पूरे पार्क और आसपास के इलाके की तलाशी ली। सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा कि पार्क और उसके आसपास के क्षेत्र की पूरी जांच की गई, लेकिन फिलहाल कोई संदिग्ध नहीं मिला है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिएल्मी ने बताया कि वे डीसी पुलिस और यूएस पार्क पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी है, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें:  Assam Elections: असम में राहुल ने गिनाई कांग्रेस की पांच गारंटी, सरमा को बताया देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

अधिकारियों ने बताया कि सीक्रेट सर्विस की यूनिफॉर्म डिवीजन, मेट्रोपॉलिटन पुलिस और पार्क पुलिस के साथ मिलकर एक संदिग्ध व्यक्ति और एक संभावित गाड़ी की तलाश कर रही है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना रात करीब एक बजे हुई। इसके बाद कई सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और व्हाइट हाउस के उत्तर की सड़कों को सुरक्षित किया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अधिकारी रात भर इलाके की छानबीन करते रहे।

व्हाइट हाउस के बेहद करीब गोलीबारी होने के बावजूद वहां का कामकाज सामान्य रहा। सीक्रेट सर्विस ने साफ किया कि राष्ट्रपति आवास के संचालन में कोई बाधा नहीं आई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा कड़ा कर दिया गया है।

जांच के दौरान सुरक्षा घेरा बनाए रखने के लिए कई सड़कों को बंद कर दिया गया। इनमें एच स्ट्रीट एनडब्ल्यू, आई स्ट्रीट एनडब्ल्यू और 16वीं स्ट्रीट एनडब्ल्यू के कुछ हिस्से शामिल हैं। मौके पर मौजूद पत्रकारों और गवाहों ने बताया कि वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस की गाड़ियों की लाइटें चमक रही थीं और अधिकारी सबूत जुटाने के लिए पूरे इलाके की छानबीन कर रहे थे। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि अगर उनके पास कोई वीडियो फुटेज है, तो वे उसे पुलिस को सौंप दें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed