फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six including suspect dead following shootings in us Michigan homes

US Shooting: अमेरिका के मिशिगन में गोलीबारी, दो घरों में छह लोगों की मौत; संदिग्ध हमलावर भी ढेर

Sat, 15 Aug 2026 07:44 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 15 Aug 2026 07:44 AM IST
सार

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना घटी है। इस बार मिशिगन में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है। संदिग्ध हमलावर भी इस गोलीबारी में मारा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Six including suspect dead following shootings in us Michigan homes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें छह लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि घटना मिशिगन के दो घरों में हुई। गोलीबारी की वजह का अभी पता नहीं चल सका है और पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


क्या है पूरी घटना
पुलिस ने बताया, गोलीबारी की घटनाएं मिसौकी काउंटी में घटी, जो कि डेट्रॉयट से 272 किलोमीटर दूर स्थित है। दोपहर के समय पुलिस को एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां तीन लोग मृत पाए गए और एक घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


संदिग्ध की पहचान चाड हिकमैन (39 वर्षीय) के रूप में हुई है। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने संदिग्ध की तलाश के लिए अभियान शुरू किया तो एक अन्य घर में एक और व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट
इसके बाद पुलिस ने लोगों को चेतावनी जारी की कि हिकमैन हथियारबंद और खतरनाक है। ऐसे में लोगों को उससे दूर रहने और सावधान रहने की अपील की गई। जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध की गाड़ी एक जंगल के इलाके में मिली। जब जांच की गई तो संदिग्ध और एक अन्य व्यक्ति का शव भी वहां से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। 


मृतकों के बीच के संबंध का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि गोलीबारी की घटना क्यों हुई और क्या मरने वाले लोगों का आपस में कोई संबंध था या नहीं। पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि हालात बेहद हृदय विदारक हैं और यह समुदाय के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। पुलिस ने घटना की जांच के बाद जनता को तुरंत अपडेट करने की बात कही है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। मरने वाले लोगों की पहचान भी अभी जाहिर नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed