फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sri lanka blast minister say Top Sri Lankan officials intentionally conceal intelligence on attacks

शीर्ष श्रीलंकाई अधिकारियों ने जानबूझकर हमलों पर खुफिया जानकारी छुपाई: मंत्री

Wed, 24 Apr 2019 05:47 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 24 Apr 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
sri lanka blast minister say Top Sri Lankan officials intentionally conceal intelligence on attacks
श्रीलंका में हुए धमाकों के बाद एक मार्मिक तस्वीर
श्रीलंका पर संभावित हमलों के बारे में खुफिया जानकारी को वरिष्ठ अधिकारियों ने जानबूझकर छुपाया। संसद के नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईस्टर के मौके पर रविवार को हुए आत्मघाती बम विस्फोटों में कम से कम 359 लोग मारे गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आतंकी हमलों से पहले भारत ने तीन बार श्रीलंका को दी थी चेतावनी
विज्ञापन


लक्ष्मण किरीला सार्वजनिक उद्यम मंत्री भी हैं। उन्होंने संसद को बताया, "खुफिया विभाग के कुछ शीर्ष अधिकारियों ने खुफिया जानकारी को किसी उद्देश्य से छिपाया। सूचना मौजूद थी, लेकिन शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने उचित कार्रवाई नहीं की।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल को भारतीय खुफिया विभाग से चर्चों, होटलों और राजनेताओं पर संभावित आत्मघाती हमलों की जानकारी मिली थी और 7 अप्रैल को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की अध्यक्षता में सुरक्षा परिषद की बैठक भी हुई थी, लेकिन जानकारी को अधिक व्यापक रूप से साझा नहीं किया गया था।


मंत्री ने कहा, "कोई इन शीर्ष खुफिया अधिकारियों को नियंत्रित कर रहा है।" उन्होंन कहा, "सुरक्षा परिषद राजनीति कर रही है। हमें इसकी जांच करने की जरूरत है।"

इसके अलावा, पूर्व सेना प्रमुख और क्षेत्रीय विकास मंत्री सरथ फोंसेका ने संसद को बताया कि उनका मानना है कि इन हमलों के लिए "कम से कम 7-8 सालों तक योजना बनाई गई होगी।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed