{"_id":"6a6cf634bdcbfb250207e3ef","slug":"trump-15-point-gaza-peace-plan-hamas-agrees-to-disarm-will-israel-withdraw-from-gaza-strip-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजा में अमेरिका की 15 सूत्रीय योजना: ट्रंप का दावा- हथियार डालेगा हमास, क्या इस्राइल अब छोड़ देगा गाजा पट्टी?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गाजा में अमेरिका की 15 सूत्रीय योजना: ट्रंप का दावा- हथियार डालेगा हमास, क्या इस्राइल अब छोड़ देगा गाजा पट्टी?
Sat, 01 Aug 2026 12:57 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:57 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के लिए 15 सूत्रीय शांति योजना का ऐलान किया। हमास ने हथियार छोड़ने और समझौते पर सहमति जताई है, जबकि इस्राइल की प्रतिक्रिया अभी बाकी है। जानिए योजना की 15 प्रमुख बातें...
विज्ञापन
ट्रंप का नया गाजा प्लान!
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा में लंबे समय से जारी संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 सूत्रीय शांति योजना का एलान किया है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, हमास ने इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। हालांकि, इस्राइल की ओर से अभी तक इस योजना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस प्रस्ताव का उद्देश्य गाजा में संघर्ष समाप्त करना, इस्राइली सेना की वापसी, प्रशासनिक व्यवस्था बहाल करना और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू करना है।
क्या है ट्रंप की 15 सूत्रीय शांति योजना?
योजना के अनुसार सभी पक्ष ट्रंप की व्यापक शांति योजना और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2803 (2025) के तहत गाजा में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमत होंगे। इसका लक्ष्य गाजा में हिंसा का चक्र खत्म करना, इस्राइली सेना की पूरी वापसी, सामान्य जीवन की बहाली, फलस्तीनी प्रशासन की स्थापना और आर्थिक पुनर्निर्माण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
क्या युद्धविराम और प्रशासनिक बदलाव होंगे?
प्रस्ताव में कहा गया है कि इस्राइल शार्म अल-शेख प्रोटोकॉल के तहत अपने सभी शेष दायित्व पूरे करेगा और सैन्य अभियान रोकेगा। वहीं, हमास और अन्य फलस्तीनी गुट भी सभी सैन्य गतिविधियां समाप्त करेंगे। इसके बाद 14 दिनों के भीतर दूसरे चरण के क्रियान्वयन की समय-सारिणी तैयार की जाएगी। इसके बाद गाजा के प्रशासन के लिए नेशनल कमेटी फॉर द एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ गाजा (NCAG) को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। एक अंतरराष्ट्रीय सत्यापन समिति (IVC) दोनों पक्षों की प्रतिबद्धताओं की पुष्टि करेगी।
क्या हमास प्रशासन और सुरक्षा छोड़ देगा?
योजना के अनुसार हमास और अन्य फलस्तीनी गुट गाजा में नागरिक प्रशासन और सुरक्षा से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां NCAG को सौंप देंगे। संक्रमण काल के दौरान कोई भी गुट समिति के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करेगा। NCAG नागरिक सेवाओं को जारी रखेगी, सरकारी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करेगी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से वित्तीय एवं प्रशासनिक ऑडिट कराएगी। सार्वजनिक संपत्तियों और संसाधनों का प्रबंधन भी इसी समिति के हाथ में होगा।
हथियारों को लेकर क्या है सबसे बड़ी शर्त?
योजना का सबसे अहम हिस्सा सुरक्षा व्यवस्था है। इसमें कहा गया है कि गाजा में 'एक प्राधिकरण, एक कानून और एक हथियार' का सिद्धांत लागू होगा।
योजना के तहत गाजा में एक अस्थायी इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स (ISF) तैनात की जाएगी। इसका काम इस्राइली सेना और NCAG के नियंत्रण वाले क्षेत्रों के बीच अलगाव बनाए रखना, युद्धविराम की निगरानी करना, फलस्तीनी पुलिस को प्रशिक्षण देना और मानवीय सहायता की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना होगा।
इस्राइल कब छोड़ेगा गाजा?
प्रस्ताव के अनुसार इस्राइली सेना तय समय-सारिणी के तहत चरणबद्ध तरीके से गाजा पट्टी से अपनी वापसी पूरी करेगी। योजना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी व्यक्ति को गाजा छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।
पुनर्निर्माण कैसे होगा?
योजना के अंतिम बिंदु में गाजा के पुनर्निर्माण का उल्लेख किया गया है। इसके तहत आवश्यक वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था, पुनर्निर्माण की समय-सारिणी और निगरानी का कार्य बोर्ड ऑफ पीस (BoP) और NCAG संयुक्त रूप से करेंगे। पूरी प्रक्रिया संबंधित कानूनों और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित होगी।

- सभी पुलिस हथियार NCAG के नियंत्रण में होंगे।
- भारी हथियार, हथियारों के भंडार, सैन्य उत्पादन केंद्र और सुरंगों को चरणबद्ध तरीके से निष्क्रिय किया जाएगा।
- मिलिशिया के हथियार NCAG के नियंत्रण में रखे जाएंगे।
- किसी भी हथियार को इस्राइल या किसी गैर-फलस्तीनी पक्ष को नहीं सौंपा जाएगा।
- अंत में गाजा में केवल NCAG के पास ही हथियार रखने और नियंत्रित करने का अधिकार होगा।