सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump calls Cuba a failed state says it poses a threat to US national security

ईरान के बाद अब क्यूबा की बारी?: ट्रंप ने बताया नाकाम देश, कहा- US की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

आईएएनएस, वॉशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 22 May 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यूबा को 'नाकाम देश' और सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि वहां रूस और चीन की मौजूदगी चिंताजनक है। अमेरिका क्यूबा के लोगों की मदद करना चाहता है, लेकिन वह आतंकवाद और दुश्मनों के ठिकानों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Trump calls Cuba a failed state says it poses a threat to US national security
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्यूबा पर दबाव बढ़ा दिया है। दोनों नेताओं ने क्यूबा को एक 'नाकाम देश' करार दिया है। उन्होंने कहा कि क्यूबा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। फ्लोरिडा और व्हाइट हाउस में अलग-अलग बयानों में दोनों अधिकारियों ने संकेत दिया कि वे क्यूबा के प्रति अब और भी सख्त रवैया अपनाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत के जरिए समाधान निकालने का रास्ता अभी बंद नहीं हुआ है।


क्या बोले ट्रंप?
व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका क्यूबा के लोगों और वहां से आकर अमेरिका में बसे लोगों की मदद करना चाहता है। ट्रंप ने क्यूबा की खराब हालत का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक नाकाम देश है और यह बात हर कोई जानता है। उन्होंने बताया कि वहां बिजली नहीं है, लोगों के पास पैसे नहीं हैं और खाने-पीने की चीजों की भी भारी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि वे इंसानियत के नाते क्यूबा की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि फ्लोरिडा में रहने वाले क्यूबा मूल के अमेरिकी अपने देश में निवेश करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उनका देश फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो सके। ट्रंप ने दावा किया कि पिछले 50-60 वर्षों से कई राष्ट्रपति इस बारे में सोचते रहे, लेकिन उन्हें लगता है कि इस समस्या को वे ही सुलझा पाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्या कहा?
दूसरी तरफ, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत रवाना होने से पहले मियामी एयरपोर्ट पर और भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि क्यूबा लगातार अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। रुबियो ने याद दिलाया कि क्यूबा अमेरिकी तट से सिर्फ 90 मील दूर है। वहां एक ऐसी सरकार है जिसे अमेरिका के दुश्मनों के दोस्त चला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि क्यूबा में रूस और चीन की खुफिया एजेंसियां मौजूद हैं। वहां इन दोनों देशों के हथियार सिस्टम भी पहुंच चुके हैं। रुबियो ने क्यूबा पर लैटिन अमेरिका में अस्थिरता फैलाने और आतंकवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: Trump: 'परमाणु हथियार से पश्चिम एशिया में हो सकता है बड़ा युद्ध, नहीं दे सकते इजाजत'; ट्रंप की ईरान को चेतावनी

व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने भी इन चिंताओं को दोहराया। उन्होंने चेतावनी दी कि क्यूबा अमेरिका के दुश्मनों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बन सकता है। मिलर ने कहा कि अमेरिका का कोई भी दुश्मन क्यूबा से हमला करने वाले ड्रोन भेज सकता है। ये ड्रोन वहां से बहुत आसानी से अमेरिकी सीमा तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका अपने इतने करीब दुश्मनों या आतंकवादियों का ठिकाना बर्दाश्त नहीं करेगा। रुबियो ने अंत में कहा कि अमेरिका मानवीय सहायता देने को तैयार है, लेकिन यह मदद क्यूबा की सेना के बजाय केवल स्वतंत्र समूहों के माध्यम से ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed