US: व्हाइट हाउस के बाहर ट्रंप ने डिलीवरी एजेंट को दिए 100 डॉलर टिप, 'नो टैक्स ऑन टिप्स' नीति का किया जिक्र
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर डोरडैश की डिलीवरी लेने आई शेरॉन सिमंस को 100 डॉलर की टिप दी, जिससे वह खुश नजर आईं। इस दौरान नो टैक्स ऑन टिप्स नीति का जिक्र करते हुए इसे कामकाजी लोगों के लिए फायदेमंद बताया गया।
विस्तार
व्हाइट हाउस अच्छे टिपर हैं
डिलीवरी एजेंट शेरॉन सिमंस पहली बार व्हाइट हाउस आई थीं। एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या व्हाइट हाउस अच्छे टिपर हैं। सिमंस जवाब दे पातीं, उससे पहले ही ट्रंप ने अपनी जेब से 100 डॉलर का नोट निकालकर उन्हें टिप दे दी। इससे सिमंस काफी खुश नजर आईं और उन्होंने कहा, हां, बहुत अच्छे। धन्यवाद!डोमोक्रेट्स पर साधा निशाना
इस दौरान सिमंस ने ट्रंप की नो टैक्स ऑन टिप्स नीति का जिक्र करते हुए बताया कि इससे उन्हें फायदा हुआ है। बातचीत के बीच ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर निशाना साधते हुए उनकी नीतियों की आलोचना की और कहा कि वे अपनी नीतियों के दम पर चुनाव नहीं जीत सकते।इसी दौरान ट्रंप ने सिमंस से महिलाओं के खेलों में पुरुषों की भागीदारी को लेकर सवाल भी पूछा। सिमंस ने इस पर कोई स्पष्ट राय देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह यहां सिर्फ नो टैक्स ऑन टिप्स के बारे में बात करने आई हैं।
NO TAX ON TIPS! 💸
— Karoline Leavitt (@PressSec) April 13, 2026
Sharon is just one of millions of American workers who are seeing REAL money in their pockets this tax refund season, thanks to President Trump's Working Families Tax Cuts.
REMEMBER: Every Democrat voted against this historic legislation! pic.twitter.com/vJBahPEiiL
इस घटना को सोशल मीडिया पर किया गया शेयर
वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस घटना को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि ट्रंप की टैक्स नीति से सिमंस जैसी कामकाजी महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सिमंस ने पिछले साल टिप्स से करीब 11,000 डॉलर कमाए, जिससे वह अपने परिवार का खर्च चला रही हैं।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
