फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine has agreed for ceasefire, hopefully Russia will agree to it Donald Trump following Jeddah meet

Ceasefire: क्या अब थमेगी जंग? रूस के साथ 30 दिन के संघर्ष विराम के लिए तैयार यूक्रेन, अब गेंद रूस के पाले में

Wed, 12 Mar 2025 07:53 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 12 Mar 2025 07:53 AM IST
सार

रूस के साथ युद्ध झेल रहा यूक्रेन अंतरिम 30-दिवसीय युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमत हो गया है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर रूस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यूक्रेन के फैसले के बाद अमेरिका तुरंत खुफिया जानकारी साझा करने पर रोक हटाएगा और यूक्रेन को सुरक्षा सहायता फिर से शुरू करेगा। 

विज्ञापन
Ukraine has agreed for ceasefire, hopefully Russia will agree to it Donald Trump following Jeddah meet
ओवल ऑफिस में बातचीत करते वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका और यूक्रेन की बैठक के बाद एक बड़ी उम्मीद जगी है। वह उम्मीद है- यूक्रेन और रूस के बीच तीन साल से चल रही जंग के समाप्त होने की। दरअसल, इस बैठक में यूक्रेन ने अमेरिका के तत्काल अंतरिम युद्धविराम के प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। यह युद्धविराम शुरुआत में 30 दिनों के लिए होगा। बाद में इसे बढ़ाने या स्थायी युद्धविराम पर अलग से बात की जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ट्रंप ने खरीदी लाल रंग की टेस्ला कार, बोले- मस्क को देशभक्त होने के लिए सजा नहीं दी जा सकती
विज्ञापन

 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के जेद्दा में शांति वार्ता के बाद यूक्रेन की ओर से युद्ध विराम पर सहमति जताने का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि रूस भी इस पर सहमत होगा। ट्रंप ने कहा कि युद्ध विराम बहुत महत्वपूर्ण है। मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'यूक्रेन युद्ध विराम पर अभी कुछ समय पहले ही सहमत हुआ है। अब हमें रूस जाना है और उम्मीद है कि राष्ट्रपति पुतिन भी इस पर सहमत होंगे। हम जल्द ही उनसे मिलेंगे और उम्मीद है कि हम एक समझौते पर पहुंचेंगे। अगर हम रूस को ऐसा करने के लिए राजी कर लेते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा। अगर हम ऐसा नहीं कर पाते, तो हम बस बर्बादी ही देखेंगे। लोग मारे जाएंगे, बहुत सारे लोग मारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव से सहमत यूक्रेन, US फिर शुरू करेगा सुरक्षा सहायता


आज या कल में रूस से शुरू होगी बातचीत
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'उन्हें उम्मीद है कि रूस अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा तैयार की गई युद्ध विराम योजना पर सहमत होगा और मंगलवार या बुधवार को रूस के साथ अमेरिका की बैठक होगी।' ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को व्हाइट हाउस में वापस आमंत्रित करेंगे। पिछले महीने ओवल ऑफिस की बैठक में दोनों नेताओं के बीच टकराव हुआ था और जेलेंस्की अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज सौदे पर हस्ताक्षर किए बिना वाशिंगटन से चले गए थे। ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तीन साल से चल रहे युद्ध में पूर्ण युद्ध विराम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वह इस सप्ताह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस बारे में बात करेंगे।

यूक्रेन को राहत देना शुरू करेगा अमेरिका
इस बीच ट्रंप प्रशासन ने एलान किया कि वह यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता और कीव के साथ खुफिया जानकारी साझा करने पर लगा अपना प्रतिबंध तुरंत हटा लेगा। अमेरिका ने यह कदम करीब एक सप्ताह पहले जेलेंस्की को रूसी सेना के साथ युद्ध समाप्त करने के मद्देनजर वार्ता में शामिल होने का दबाव डालने के लिए उठाया था। यह घोषणा सऊदी अरब में यूक्रेन और अमेरिका के बीच वार्ता के दौरान की गई। यूक्रेन ने यह भी कहा कि वह रूस के साथ युद्ध में 30 दिन के संघर्ष विराम के लिए तैयार है, जो क्रेमलिन समझौते के अधीन होगा।

यह भी पढ़ें- कनाडा और अमरिका के बीच शुरू हुआ टैरिफ वॉर! ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर 50% शुल्क लगाने का किया एलान

अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्या कहा? 
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने युद्धविराम पर सहमत होने के यूक्रेन के फैसले के लिए ट्रंप की सराहना की। उन्होंने कहा कि गेंद अब रूस के पाले में है। रुबियो ने कहा, 'आज शांति के लिए एक अच्छा दिन था। अमेरिकी राष्ट्रपति के नेतृत्व और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के शानदार आतिथ्य के तहत हम यूक्रेन के लिए स्थायी शांति बहाल करने के एक कदम और करीब हैं। गेंद अब रूस के पाले में है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed