पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian shaken by Russia attack People terrified the roar of missiles what is the extent of the casualties

रूस के हमले से दहली यूक्रेन की राजधानी: कीव में रात भर मिसाइल-ड्रोन की गर्जना से सहमे लोग; आठ लोगों की मौत

Thu, 02 Jul 2026 08:38 AM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, कीव
पीटीआई, कीव Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 02 Jul 2026 08:38 AM IST
सार

रूस ने गुरुवार तड़के मिसाइलों और ड्रोन से कीव पर बड़ा हमला किया। हमले में आठ लोगों की मौत हुई है। वहीं, कई इमारतों में आग लगी और भारी नुकसान हुआ। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित जगहों में रहने की अपील की।

विज्ञापन
Ukrainian shaken by Russia attack People terrified the roar of missiles what is the extent of the casualties
रूस ने यूक्रेन पर हमला किया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रूस ने गुरुवार की सुबह यूक्रेन की राजधानी पर मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमला किया। इसके कारण भीषण विस्फोट हुए और कीव कई घंटों तक हिलता रहा। कीव शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख तैमूर टकाचेंको ने बताया कि हमलों में आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

कितने जिलें प्रभावित हुए?
बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों तथा ड्रोन से हुए हमले ने नीप्रो नदी के दोनों किनारों पर स्थित शहर के सभी 10 जिलों को प्रभावित किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और अन्य अधिकारियों द्वारा हमले की पहली चेतावनी जारी किए जाने के बाद कई निवासियों ने मेट्रो स्टेशनों पर शरण ली।

विज्ञापन


क्लिट्स्को ने निवासियों ने क्या आग्रह किया?
रूस ने हाल के हफ्तों में कीव पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। वहीं, यूक्रेन द्वारा रूसी सैन्य स्थलों और ऊर्जा सुविधाओं के खिलाफ किए गए लंबी दूरी के ड्रोन हमलों के कारण रूस के अंदर ईंधन की कमी हो गई है। इसके साथ ही आपूर्ति श्रृंखलाएं बाधित हो गई हैं। क्लिट्स्को ने निवासियों से आश्रय स्थलों में रहने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शेवचेनकिस्की जिले में पांच लोग घायल हुए हैं और घायलों में से एक, जो एक पैरामेडिक है, उसकी हालत बेहद गंभीर है। क्लित्स्को ने बताया कि देसनियांस्की जिले में एक क्षतिग्रस्त नौ मंजिला आवासीय इमारत में लोग फंसे हुए थे और बचाव दल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वहीं, होलोसिवस्की जिले में एक बहुमंजिला इमारत की छत पर आग लग गई। स्विआतोशिन्स्की और डार्नीत्स्की जिलों में घरों में आग लग गई। 

अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे
कीव शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर टकाचेंको ने बताया कि हमले में देसनियांस्की जिले में एक आवासीय इमारत आंशिक रूप से नष्ट हो गई, पेचेर्स्की जिले में दो स्थानों पर आवासीय इमारतों के पास आग लग गई और सोलोमियांस्की जिले में एक प्रशासनिक भवन के पास आग लग गई। उन्होंने कहा कि अधिकारी ओबोलोंस्की और पोडिल्स्की जिलों में भी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed