{"_id":"6a45ca6fddb518e53b0fcd0a","slug":"trumps-america-first-message-ahead-of-us250-invokes-theodore-roosevelts-legacy-to-define-us-future-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अमेरिका फर्स्ट ही भविष्य': आजादी की 250वीं वर्षगांठ से पहले ट्रंप ने और क्या कहा? रूजवेल्ट का भी किया जिक्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'अमेरिका फर्स्ट ही भविष्य': आजादी की 250वीं वर्षगांठ से पहले ट्रंप ने और क्या कहा? रूजवेल्ट का भी किया जिक्र
Thu, 02 Jul 2026 07:48 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:48 AM IST
सार
Donald Trump On America First Policy:अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट को अपनी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। नॉर्थ डकोटा में थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी के समारोह में उन्होंने कहा कि सरकार का पहला कर्तव्य केवल अमेरिकी जनता की सेवा करना है। ट्रंप ने रूजवेल्ट की विरासत, राष्ट्रभक्ति, साहस और राष्ट्रीय हित को भविष्य के अमेरिका की दिशा बताया। आइए, विस्तार से जानते हैं कि ट्रंप ने और क्या कुछ कहा...
विज्ञापन
अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर ट्रंप का राष्ट्रवाद वाला संदेश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका अपनी आजादी की 250वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने देशवासियों को एक बड़ा राजनीतिक और वैचारिक संदेश दिया है। नॉर्थ डकोटा में थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में ट्रंप ने कहा कि सरकार का पहला कर्तव्य केवल अमेरिकी लोगों की सेवा करना है और यही 'अमेरिका फर्स्ट' की असली भावना है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट के जीवन और विचारों को अमेरिका के भविष्य के लिए प्रेरणा बताया।
ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका के 250वें वर्ष में देश को अपने इतिहास, साहस और राष्ट्रभक्ति को फिर से याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक ऐतिहासिक और वीर राष्ट्र है, जिसने हमेशा कठिन परिस्थितियों का सामना किया है। ट्रंप ने कहा कि थियोडोर रूजवेल्ट ने कभी हार नहीं मानी और वही जज्बा आज के अमेरिका को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता, साहस और राष्ट्रीय हित किसी भी मजबूत राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या एआई पर होगा संयुक्त राष्ट्र का नियंत्रण, UN ने क्यों बनाया 'AI फॉर गुड' आयोग, कैसे करेगा काम?

'अमेरिका फर्स्ट' क्यों बताया सबसे बड़ी प्राथमिकता?
ट्रंप ने कहा कि यदि अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा का आज भी कोई अर्थ है, तो वह यही है कि सरकार केवल अमेरिकी जनता के हित में काम करे। उन्होंने कहा कि 'अमेरिका फर्स्ट' कोई नारा नहीं, बल्कि शासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। ट्रंप के अनुसार, राष्ट्रीय हित को दलगत राजनीति, विशेष हित समूहों और पहचान की राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की हर नीति का केंद्र अमेरिकी नागरिक होने चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या एआई पर होगा संयुक्त राष्ट्र का नियंत्रण, UN ने क्यों बनाया 'AI फॉर गुड' आयोग, कैसे करेगा काम?