{"_id":"6a45c7e6111879a19d005440","slug":"venezuela-earthquake-indian-army-operation-amistad-rescue-humanitarian-relief-rescue-op-are-underway-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Amistad: वेनेजुएला में भारतीय सेना का राहत मिशन युद्धस्तर पर जारी, मलबे से 79 वर्षीय महिला को बचाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Operation Amistad: वेनेजुएला में भारतीय सेना का राहत मिशन युद्धस्तर पर जारी, मलबे से 79 वर्षीय महिला को बचाया
Thu, 02 Jul 2026 07:37 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकस
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:37 AM IST
सार
वेनेजुएला में भूकंप के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत मलबे में फंसी 79 वर्षीय महिला को सुरक्षित निकालकर इलाज शुरू किया। भारत राहत एवं बचाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जबकि भूकंप में मृतकों की संख्या 2,200 से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
वेनेजुएला में तबाही का मंजर
- फोटो : पीटीआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप बाद भारतीय सेना ने मलबे के नीचे फंसी एक 79 साल की बुजुर्ग महिला को सफलतापूर्वक निकाला। ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत मानवीय मिशन के हिस्से के तौर पर उसका इलाज शुरू किया गया। भारतीय आर्मी ने समय रहते महिला को बाहर निकालकर उन्हें तुरंत फील्ड अस्पताल में पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। भारतीय सेना के इस काम की वेनेजुएला में हर जगह तारीफ हो रही है।
विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वेनेजुएला के उन परिवारों के वीडियो शेयर किए जो आर्मी फील्ड हॉस्पिटल में देखभाल के लिए भारत का धन्यवाद कर रहे थे। अभी महिला का नाम पता नहीं चला है लेकिन भारतीय सेना भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तेजी से काम कर रही है और मानवीय सहायता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहरा रही है। महिला के पैर में फ्रैक्चर था, साथ ही पेरिफेरल आर्टरी की बीमारी भी थी। मलबे के नीचे फंसने के कारण इलाज में देरी भी उनकी जान ले सकती थी, क्योंकि गंभीर आर्टरी अल्सर और तेज दर्द बढ़ गया था। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह वेनेजुएला में भूकंप पीड़ितों के साथ हरसंभव मदद को तैयार है।
महिला के ठीक होने की उम्मीद जगी
भारतीय सेना ने इस बुजुर्ग महिला को तुरंत संभाला और फ्रैक्चर का इलाज किया। वहीं घावों को भी देखभाल भी की गई, जिससे उनके मन में तुरंत ठीक होने की उम्मीद जागी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, वेनेजुएला के लोगों के साथ भारत एकजुट है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Venezuela: वेनेजुएला भूकंप में अब तक 2200 मौतें, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने पर मेक्सिको की मशहूर बचाव टीम रवाना
राहत कार्य जारी, 2200 से अधिक लोगों की मौत
पिछले हफ्ते वेनेज़ुएला में आए दो जबरदस्त भूकंपों में 2200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद बचाव और राहत का काम जारी है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे के अनुसार, इस बात की बहुत अधिक आशंका है कि हजारों लोगों की मौत हुई है।
58,870 इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट
नासा के शोधकर्ताओं का अनुमान है कि मध्य-उत्तरी वेनेज़ुएला में आए दो जोरदार भूकंपों से लगभग 58,870 इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष और राष्ट्रपति के भाई जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा, इन भूकंपों के बाद मृतक संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।