सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "Unacceptable": Trump regarding any kind of fees on maritime activities in Strait of Hormuz

'होर्मुज में शुल्क मंजूर नहीं': ट्रंप की धमकी पर ईरान का जवाब- US का दखल रहने तक क्षेत्र में नहीं आएगी शांति

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 25 Jun 2026 05:30 AM IST
विज्ञापन
सार

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी पर किसी भी तरह का शुल्क लगाने के प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अस्वीकार्य बताते कहा कि ऐसा कदम पूरी स्थिति बदल सकता है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है और सैन्य कार्रवाई प्रभावी रही है। वहीं, ईरान ने जवाब दिया कि अमेरिकी दखल और सैन्यवाद जारी रहने तक पश्चिम एशिया में शांति संभव नहीं है। पढ़िए रिपोर्ट-

"Unacceptable": Trump regarding any kind of fees on maritime activities in Strait of Hormuz
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) कहा कि अगर ईरान के साथ होने वाले किसी समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी या समुद्री गतिविधियों पर किसी भी तरह का शुल्क शामिल हुआ, तो यह उनके लिए 'अस्वीकार्य' होगा। ट्रंप ने नाटो महासचिव मार्क रूटे के साथ पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में अमेरिका अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।


जब उनसे पूछा गया कि यदि अंतिम ईरान समझौते में जहाजरानी पर किसी तरह का शुल्क शामिल हुआ तो क्या वह उसे रोक देंगे, इस पर ट्रंप ने कहा, हां, यह मेरे लिए अस्वीकार्य होगा, क्योंकि दुनिया में कई अन्य जलडमरूमध्य भी हैं। अगर आप उनके लिए ऐसा करते हैं, तो फिर आपको दूसरों के लिए भी ऐसा करना होगा। दूसरे जलडमरूमध्य भी हैं और मैं वहां भी इसकी अनुमति नहीं दूंगा। हां, यह पूरी स्थिति को बदल देने वाला कदम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेमोक्रेट्स को बताया 'डमोक्रेट'
ट्रंप ने आगे कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी युद्ध हारना चाहती है। उन्होंने कहा, ईरान के साथ हमारी बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। हम एक बेहद अहम मुद्दे के बीच में हैं, जिसे हम किसी भी तरह हासिल कर लेते। हमारे साथ चार रिपब्लिकन सीनेटर थे और सभी डेमोक्रेट दूसरी तरफ थे। आप जानते हैं। डेमोक्रेट युद्ध हारना चाहते हैं, क्योंकि वे मूर्ख हैं। इसलिए हम उन्हें डेमोक्रेट नहीं, ‘डमोक्रेट’ (मूर्ख) कहते हैं। मैं अब ‘ई’ की जगह ‘यू’ इस्तेमाल करता हूं। हम उन्हें ‘डमोक्रेट’ कहते हैं, क्योंकि वे मूर्ख हैं। उनकी नीतियां बहुत खराब हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, युद्ध बहुत अच्छा चल रहा है। जैसाकि आप जानते हैं, हम बड़े अंतर से आगे हैं। ईरान बहुत बड़ी रियायतें दे रहा है। आगे क्या होता है, यह देखेंगे। लेकिन यह (सैन्य कार्रवाई) बहुत, बहुत, बहुत प्रभावी रही है। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। 

ये भी पढ़ें: 'परमाणु हथियार हासिल करने के बेहद करीब था ईरान', ट्रंप के साथ बातचीत में बोले क्या-क्या बोले नाटो प्रमुख?

व्हाइट हाउस ने तेल की कीमतों व ईरान पर क्या कहा?
इससे पहले दिन में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा था कि कच्चे तेल की कीमत घटकर लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है, जो ईरान युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर के करीब है। इस पर ट्रंप ने कहा, मैं देख रहा हूं कि तेल की कीमत 70 डॉलर के स्तर से नीचे आ गई है। किसने सोचा था कि ऐसा होगा? और वह भी युद्ध के दौरान। ईरान बहुत सहयोगी रवैया दिखा रहा है। वे मेरी हर बात मान रहे हैं और उन्हें माननी भी होगी। नहीं तो हम फिर वही करेंगे जो हमें करना होगा।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
इस बीच, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक पोस्ट के जवाब में कहा कि जब तक अमेरिकी दखल जारी रहेगा, तब तक क्षेत्र में शांति संभव नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, कोई भी इससे धोखा नहीं खाएगा। जब तक अमेरिकी सैन्यवाद और हस्तक्षेप जारी रहेगा, तब तक हमारे क्षेत्र में शांति नहीं हो सकती। साथ ही उसका कब्जा करने वाला सहयोगी (इस्राइल) पूरी छूट के साथ पूरे क्षेत्र में लगातार युद्ध, नरसंहार, आतंकवादी हिंसा और अन्य अत्याचार करता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed