सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan earthquake Venezuela

World Updates: वेनेजुएला में आया भूकंप, 7.1 रही रिक्टर स्केल पर तीव्रता; सुनामी का अलर्ट जारी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 25 Jun 2026 05:11 AM IST
विज्ञापन
world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan earthquake Venezuela
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

वेनेजुएला के उत्तर-मध्य क्षेत्र में गुरुवार तड़के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में देखा गया, जबकि पड़ोसी देश कोलंबिया में भी झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। इसका केंद्र मोंटालबान के निकट और जमीन से 13 किलोमीटर की उथली गहराई पर था। कम गहराई के कारण सतह पर झटके काफी तेज महसूस किए गए।

भूकंप के बाद कराकास में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई इमारतों के हिलने पर लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ इमारतों की दीवारों में दरारें पड़ गईं और प्रवेश द्वारों पर लगे शीशे टूट गए। भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने प्यूर्टो रिको के लिए सुनामी का खतरा जारी किया। इसके साथ ही कई द्वीप समूहों के लिए भी चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने वेनेजुएला के तट के पास स्थित अरूबा, कुरासाओ और बोनेयर द्वीपों पर भी खतरनाक लहरों की आशंका जताई है। आपदा प्रबंधन और निगरानी एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। क्षेत्र में भूकंप के बाद लगने वाले झटकों की संभावना को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान और प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन

वैश्विक सर्वे में दुनिया के 76% लोगों ने ट्रंप पर जताया अविश्वास
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और नेतृत्व पर दुनिया के कई देशों में भरोसा कम हुआ है। प्यू रिसर्च सेंटर के एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, 76 प्रतिशत लोगों ने वैश्विक मामलों को संभालने में ट्रंप के नेतृत्व पर भरोसा नहीं जताया, जबकि केवल 23 प्रतिशत लोगों ने उन पर विश्वास व्यक्त किया। यह सर्वेक्षण 36 देशों के 42,151 लोगों के बीच 8 फरवरी से 13 मई 2026 के बीच किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 39 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप के नेतृत्व पर भरोसा जताया, जबकि 36 प्रतिशत ने अविश्वास व्यक्त किया। पिछले वर्ष भारत में 51 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप पर भरोसा जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed