सब्सक्राइब करें

West Asia LIVE: 'ईरान से बातचीत में खाड़ी देशों के हितों की रक्षा करेगा अमेरिका', मार्को रुबियो का बयान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 25 Jun 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
West Asia LIVE us iran talks donald trump marco rubio gulf countries strait of hormuz israel lebanon
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:30 PM, 25-Jun-2026

लेबनान में इस्राइली सैनिक की मौत

इस्राइली सेना ने कहा है कि दक्षिणी लेबनान में सैन्य अभियान के दौरान उनके एक सैनिक की मौत हो गई है। मृतक सैनिक की पहचान 32 वर्षीय मेजर बासेल सुएद के रूप में हुई है। 
07:59 AM, 25-Jun-2026

ईरान में स्कूल पर किसने मिसाइल हमला किया, स्पष्ट नहीं: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में अमेरिका की भूमिका पर सवाल पर कहा कि उस समय पूरे इलाके में मिसाइलें चल रही थीं, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसका था। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस हमले में 73 लड़के, 47 लड़कियां, 26 शिक्षक और कई अन्य लोग मारे गए थे। ट्रंप ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। लेकिन अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो कि यह अमेरिकी मिसाइल थी।
03:41 AM, 25-Jun-2026

West Asia LIVE: 'ईरान से बातचीत में खाड़ी देशों के हितों की रक्षा करेगा अमेरिका', मार्को रुबियो का बयान

अमेरिका ने ईरान के साथ बातचीत के दौरान खाड़ी देशों के हितों की रक्षा का वादा किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वाशिंगटन अपने खाड़ी सहयोगियों के हितों को सुरक्षित रखेगा। यह बातचीत पश्चिम एशिया में संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर ईरान के साथ की जा रही है। रुबियो इस समय क्षेत्र के दौरे पर हैं, ताकि खाड़ी देशों को भरोसा दिलाया जा सके।

युद्ध के दौरान तेहरान ने इन खाड़ी देशों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया था। इसके साथ ही ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया था, जिससे तेल और गैस की आपूर्ति भी रुक गई थी। ईरान ने युद्ध के बाद और अधिक आत्मविश्वास दिखाया है। उसने कहा है कि वह इस अहम जलमार्ग पर अपना नियंत्रण नहीं छोड़ेगा। ईरान ने अमेरिका के साथ हुए शुरुआती समझौते को अमेरिका की हार तक कहा है।

कुवैत सिटी की यात्रा के दौरान मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका और खाड़ी देश इस पूरे मुद्दे पर एक ही विचार के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और खाड़ी देश ईरान के साथ स्थायी समाधान को लेकर एक ही दिशा में काम करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed