फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Consulate Toronto Shooting: Gunfire Targets Consulate for Second Time in Four Months, Probe Underway

Toronto Shooting: टोरंटो में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर फायरिंग, चार महीने में दूसरी बार चली गोलियां; जांच तेज

Tue, 28 Jul 2026 07:36 AM IST
शिवम गर्ग एएनआई, टोरंटो (कनाडा)
एएनआई, टोरंटो (कनाडा) Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 28 Jul 2026 07:36 AM IST
सार

कनाडा के टोरंटो स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर चार महीने में दूसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जबकि हमलावर कार से फरार हो गए और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
US Consulate Toronto Shooting: Gunfire Targets Consulate for Second Time in Four Months, Probe Underway
टोरंटो पुलिस के अधिकारी और मेयर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कनाडा के टोरंटो शहर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर सोमवार सुबह एक बार फिर फायरिंग की गई। यह इस वर्ष दूतावास पर गोलीबारी की दूसरी घटना है। घटना के बाद पुलिस ने तेज रफ्तार से भाग रही एक सफेद कार का पीछा किया, लेकिन सुरक्षा कारणों से पीछा बीच में ही रोक दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने घटना के बारे में क्या बताया?

सीबीसी न्यूज के अनुसार, दूतावास के पास नियमित गश्त पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने सुबह करीब 4:45 बजे गोली चलने की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद उसने बिना नंबर प्लेट वाली सफेद होंडा अकॉर्ड कार को तेज रफ्तार से मौके से भागते हुए देखा। पुलिस ने डॉन वैली पार्कवे तक कार का पीछा किया, लेकिन वाहन की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होने के कारण पीछा रोक दिया गया।

विज्ञापन

घटनास्थल से क्या मिला?

टोरंटो पुलिस के डिप्टी चीफ फ्रैंक बैरेडो ने इस घटना को बेहद दुस्साहसी और निंदनीय बताया। पुलिस ने दूतावास के पास से एक खोखा बरामद किया है और इमारत के बाहरी हिस्से पर क्षति भी पाई गई है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस अभी हमले के मकसद और कार में सवार लोगों की संख्या का पता लगाने में जुटी है। टोरंटो पुलिस ने बताया कि फिलहाल वह हवाई सहायता के लिए अन्य एजेंसियों के हेलीकॉप्टरों पर निर्भर है और इस वर्ष के अंत तक विभाग को अपना विमान मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर और सुरक्षा एजेंसियों ने क्या कहा?

टोरंटो की मेयर ओलिविया चाउ ने कहा कि उन्होंने कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसंगरी से शहर में अवैध हथियारों और गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा की है। उन्होंने इस हमले को दुस्साहसी हमला बताया और कहा कि जिम्मेदार लोगों को पकड़ा जाएगा। वहीं, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने कहा कि वह टोरंटो पुलिस और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि कनाडा में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हिंसा और धमकियों को बेहद गंभीरता से लिया जाता है।

क्या इससे पहले भी हुई थी ऐसी घटना?

यह चार महीने के भीतर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर दूसरी गोलीबारी है। इससे पहले 10 मार्च को भी इसी स्थान पर फायरिंग हुई थी। उस घटना में भी कोई घायल नहीं हुआ था। बाद में आरसीएमपी ने उसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया था और व्यापक जांच के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed