{"_id":"69eeddfeefada6eef80c913e","slug":"us-donald-trump-shooting-suspect-shows-regret-for-attack-in-hilton-hotel-firing-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: क्या ट्रंप के हमलावर को अपने किए पर पछतावा है? जानिए अपने कबूलनामे में संदिग्ध ने क्या-क्या खुलासा किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: क्या ट्रंप के हमलावर को अपने किए पर पछतावा है? जानिए अपने कबूलनामे में संदिग्ध ने क्या-क्या खुलासा किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Nitin Gautam
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी करने वाले संदिग्ध हमलावर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि हमलावर ने हमले से कुछ मिनट पहले ही अपने रिश्तेदारों को एक कबूलनामा भेजा था, जिसमें ट्रंप कैबिनेट पर हमले की बात कही गई थी।
हिल्टन होटल के हमलावर पर बड़ा खुलासा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रविवार को वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेसपोंडेंट डिनर में गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को अपने किए पर पछतावा भी था। इसके बावजूद उसने गोलीबारी करने का फैसला किया। संदिग्ध द्वारा अपने एक रिश्तेदार को भेजे गए कबूलनामे में इसका खुलासा हुआ है। संदिग्ध ट्रंप प्रशासन की नीतियों से नाराज था और उसने इसके लिए सरकार की तीखी आलोचना की। हालांकि अपने घोषणा पत्र में आरोपी ने राष्ट्रपति ट्रंप का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया।
संदिग्ध ने घोषणा पत्र में क्या लिखा?
अपने कबूलनामे के अंत में कोल ने लिखा, 'अगर कोई ये जानना चाहता है कि ऐसा करने पर कैसा लगता है तो ये बहुत बुरा है। मुझे उल्टी जैसा महसूस हो रहा है। मैं उन सभी चीजों के लिए रोना चाहता हूं, जो मैं नहीं कर पाऊंगा। साथ ही उन सभी लोगों के लिए भी, जिनके भरोसे को मैंने तोड़ा। इस सरकार ने जो भी किया है, उसके बारे में सोचकर मुझे बहुत गुस्सा आता है।'
न्यूयॉर्क पोस्ट द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र में कथित तौर पर हमलावर कोल एलन ने लिखा, 'मैं अब एक बाल यौन शोषण करने वाले, दुष्कर्मी और देशद्रोही को मेरे हाथों को अपने अपराध से और दागदार नहीं करने दूंगा।' हमलावर कोल एलन ने छात्रों से अपील करते हुए ऐसा कोई भी काम नहीं करने की सलाह दी। उसने लिखा, 'मैं बिल्कुल भी इसकी अनुशंसा नहीं कर सकता, बच्चों स्कूल में ही रहो।' हमलावर ने ये भी बताया कि उसके निशाने पर पूरी ट्रंप कैबिनेट थी, लेकिन उसने साफ तौर पर लिखा कि एफबीआई प्रमुख काश पटेल उसके निशाने पर नहीं हैं।
संदिग्ध ने अपने कबूलनामे में लिखीं ये बातें
हमलावर ने लिखा कि 'एक गाल पर थप्पड़ पड़ने के बाद आप दूसरा गाल तभी आगे करते हैं, जब आप खुद पीड़ित होते हैं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं, जिससे डिटेंशन सेंटर में दुष्कर्म किया गया, या वो मछुआरा नहीं हू, जिसे बिना मुकदमे के जेल भेज दिया गया। न ही मैं वो स्कूली बच्चा हूं, जिसे निशाना बनाया गया या जो भूखा है। न ही मैं वो किशोर लड़की हूं, जिसे प्रशासन के कई अपराधियों ने प्रताड़ित किया। दूसरे के जुल्म के आगे झुकना ईसाइयों का स्वभाव नहीं है, इससे जुल्म करने वाले के अपराध को बढ़ावा ही मिलेगा।'
उच्च शिक्षित और अध्यापक रहा है संदिग्ध हमलावर
जांच में पता चला है कि संदिग्ध हमलावर कोल टॉमस एलन उच्च शिक्षित है और कैलिफोर्निया के टॉरेंस का निवासी है। उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। आरोपी साल 2014 में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्री में रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम में भी हिस्सा ले चुका है। वह बतौर शिक्षक भी काम कर चुका है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X